एक्सप्लोरर

भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले कांग्रेस MLA के घर ईडी का छापा, जानिए विधायक देवेंद्र यादव की इनसाइड स्टोरी

ईडी ने आज कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर छापामारी की कार्रवाई की है. उनमें से एक नाम विधायक देवेंद्र यादव का है, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी जिम्मेदारी निभाई थी.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का महाअधिवेशन होने से पहले ईडी ने छत्तीसगढ़ के आधा दर्जन कांग्रेस बड़े नेताओं के घर रेड की कार्रवाई की है. उनमें से एक का नाम है कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव. विधायक देवेंद्र यादव के दोनों घर पर ईडी ने छापा मारा है. सेक्टर 5 स्थित घर पर खुद देवेंद्र यादव मौजूद हैं जहां ईडी की कार्रवाई चल रही है. वहीं हाउसिंग बोर्ड स्थित घर में भी ईडी ने रेड मारी है जहां देवेंद्र यादव के बड़े भाई कांग्रेस नेता धर्मेंद्र यादव मौजूद हैं. दोनों जगह ईडी कार्रवाई कर रही है. जानिए देवेंद्र यादव की हाल ही में इनसाइड स्टोरी.

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में देवेंद्र यादव को मिली थी बड़ी जिम्मेदारी

ईडी ने आज कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर छापामार कार्रवाई की है. उनमें से एक नाम है विधायक देवेंद्र यादव, देवेंद्र यादव एक युवा विधायक हैं जोकि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर पूरी यात्रा में शामिल हुए थे. देवेंद्र यादव को भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी. इतना ही नहीं दुर्ग- भिलाई से देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस के सैकड़ों युवा नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव की मां भी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं.

जानिए कौन हैं देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने अपने राजनीतिक की शुरुआत छात्र संघ राजनीति से की. छात्र संघ राजनीतिक के दौरान एनएसयूआई के अध्यक्ष बने. उसके बाद भिलाई नगर निगम चुनाव में वह महापौर बने और महापौर रहते - रहते उन्होंने भिलाई नगर विधानसभा से चुनाव लड़ा जिसमें वह विधायक बने हैं. देवेंद्र यादव एक युवा विधायक के तौर पर भी जाने जाते हैं. ऐसे में उनके घर पर ईडी की रेड से उनके समर्थक उनके घर के बाहर भारी संख्या में पहुंच गए हैं.

कल था विधायक देवेंद्र यादव का जन्मदिन आज ईडी ने मारा छापा

आपको बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव का 19 फरवरी यानी कल जन्मदिन था और आज यानी 20 फरवरी को उनके घर पर एडी ने छापा मार दिया है. उनको जन्मदिन की बधाई देने के लिए कुछ उनके समर्थक सेक्टर 5 उनके निवास पर उन्हें बधाई देने पहुंचे थे. इसी दरमियान ईडी के अधिकारी वहां पहुंच गए और देवेंद्र यादव को घर के अंदर ले जाकर गेट बंद कर दिया. और सीआरपीएफ जवान को के तैनात कर दिया. तब से लेकर अभी तक ईडी की कार्रवाई जारी है. इधर देवेंद्र यादव के समर्थक घर के बाहर भारी संख्या में पहुंचकर ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ED Raid: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बड़े नेताओं के घर पर ईडी की बड़ी रेड, कोयला ट्रांसपोर्टिंग में गड़बड़ी पर छापेमारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच

वीडियोज

Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget