एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: दशहरे पर बस्तर में निभाई जाती है 800 साल पुरानी खास परम्परा, 50 फीट ऊंचा और कई टन वजनी रथ खींचते हैं आदिवासी

Bastar News: बस्तर में हर साल 50 फीट ऊंची और कईं टन वजनी रथ को खींचने के लिए गांव-गांव से आदिवासी इंदौर पहुंचते है. चुनाव की वजह से इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है.

Chhattisgarh News: 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में मुख्य आकर्षण का केंद्र दो मंजिला विशालकाय रथ परिक्रमा का शुभारंभ हो चुका है. इस रस्म में बस्तर के 200 से ज्यादा आदिवासियों द्वारा हाथों से ही पारंपरिक औजारों द्वारा बनाए गए विशालकाय रथ की शहर में परिक्रमा कराई जाती है. करीब 50 फीट उंची और कईं टन वजनी इस रथ की परिक्रमा के लिए इसे खींचने सैकड़ों आदिवासी स्वेच्छा से गांव-गांव से पहुंचते हैं, रथ परिक्रमा के दौरान रथ पर माईं दंतेश्वरी की डोली और छत्र को विराजमान कराया जाता है.

बड़ी संख्या में लोग पहुंचे बस्तर
दरअसल बस्तर दशहरा की इस अद्भुत रस्म कि शुरुआत 1410 ईसवीं में तात्कालिन लमहाराजा पुरषोत्तम देव के द्वारा की गई थी. बस्तर के महाराजा पुरषोत्तम देव ने जगन्नाथ पूरी जाकर रथपति की उपाधि प्राप्त की थी. जिसके बाद से अब तक यह परम्परा अनवरत इसी तरह चली आ रही है. बस्तर दशहरा के दौरान देश में इकलौती इस तरह की परंपरा को देखने हर साल हजारों की संख्या मे लोग बस्तर पहुंचते हैं. इस साल भी बड़ी संख्या में लोग बस्तर दशहरा के अदभूत रस्मो को देखने पहुंचे है.

सैकड़ों सालो से चली आ रही है रथ परिक्रमा की परंपरा 
बस्तर के इतिहासकार और दशहरा पर्व के जानकार हेमंत कश्यप बताते है कि 1400 ईसवीं में राजा पुरषोत्तम देव द्वारा आरंभ की गई थी. रथ परिक्रमा की इस रस्म को 800 सालों बाद आज भी बस्तरवासी उसी उत्साह के साथ निभाते आ रहे हैं. नवरात्रि के दूसरे दिन से सप्तमी तक मांई जी की सवारी (डोली छत्र) को परिक्रमा लगवाने वाले इस रथ को फुल रथ के नाम से जाना जाता है. मां दंतेश्वरी के मंदिर से मां के छत्र और डोली को रथ तक लाया जाता है, इसके बाद बस्तर पुलिस के जवानों द्वारा बंदूक से सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) देकर इस रथ की परिक्रमा का आगाज किया जाता है.

800 सालों से निभाई जा रही बस्तर दशहरा की पंरपरा
बस्तर में दशहरा पर्व की यह पंरपरा सैकड़ो सालों से चली आ रही है, हर साल इस पर्व को लेकर लोगो में भी काफी उत्साह देखा जाता है.  बस्तरवासियो के साथ-साथ देश के कोने-कोने से लोग इस दशहरा पर्व खासकर रथ परिक्रमा का लुत्फ उठाने बस्तर पंहुचते है. लगभग 50 फिट ऊंची और कई टन वजनी इस रथ को सैकड़ों आदिवासी मिलकर खींचते हैं, इसे मां दंतेश्वरी के प्रति आदिवासियों की आस्था ही कहेंगे कि लगभग 800 साल पुरानी इस परम्परा को इस आधुनिकरण के दौर में भी बस्तर के आदिवासी बखूबी निभाते है और सैकड़ों साल बाद भी इस पर्व को लेकर कोई बदलाव नहीं आया है. हालांकि चुनावी माहौल को देखते हुए इस साल बस्तर दशहरा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके साथ ही दूसरे राज्यों और विदेश से भी आने वाले पर्यटकों पर नजर रखी जा रही है. दशहरा पर्व की सुरक्षा के लिए 1000 से ज्यादा जवान तैनात किए गए है. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: पहले चरण के लिए अबतक 17 अभ्यर्थियों ने भरा पर्चा, 7 नवंबर को 20 सीटों पर होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget