एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: गणेश पूजा पंडाल में तेज DJ बजाने पर हुआ विवाद, शख्स ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट जब्त

Suicide Case: :छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में हैरान कर देने वाली घटना घटी है. गणेश पूजा पंडाल में तेज म्यूजिक बजने पर हुए विवाद के बाद एक शख्स खुदकुशी कर ली. पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक शख्स ने खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान 55 वर्षीय धन्नू लाल साहू के तौर पर हुई है. धन्नू लाल को गणेश पूजा पंडाल में लगे म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज से आपत्ति थी. उन्होंने आयोजकों को हृदय संबंधी बीमारी के बारे में बताया था. अधिकारियों के मुताबिक पूजा पंडाल समिति ने साहू की बात पर ध्यान नहीं दिया. तेज आवाज में साउंड सिस्टम बचता रहा. हृदय रोगी की अपील को पूजा पंडाल समिति ने मानने से इंकार कर दिया.

तेज आवाज में साउंड सिस्टम बंद नहीं होने से हृदय रोगी परेशान हो उठे. उन्होंने आपातकालीन पुलिस हेल्पलाइन नंबर ‘112’ पर फोन किया. मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी साउंड सिस्टम बंद कराकर मौके से चले गये. पुलिस  शिकायत से विवाद और गहरा गया. मामला शांत होता न देख दोनों पक्ष शनिवार की रात थाने पहुंच गये. थाने में काफी देर तक गहमा गहमी की स्थिति बनी रही. दोनों पक्षों के लोगों की तरफ से शिकायत दर्ज नहीं कराई गयी. अगली सुबह धन्नू लाल साहू ने फंदे से लटककर जान दे दी.

गणेश पूजा पंडाल में तेज म्यूजिक से परेशान शख्स ने लगाई फांसी

धन्नू लाल साहू पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के हथखोज इलाके में रहते थे. अधिकारियों ने बताया कि रविवार की सुबह जानकारी मिली कि साहू ने घर में फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली है. मौके पर पहुंची पुलिस को शव कमरे में लटकता हुआ मिला. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस ने कमरे से एक पत्र बरामद किया है. माना जा रहा है कि मरने से पहले साहू ने सुसाइड नोट लिखा था. सुसाइड नोट में उन्होंने संबंधित पंडाल समिति के सदस्य गोल्डी वर्मा पर परेशान करने का आरोप लगाया है. पुलिस सुसाइड नोट जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. 

ये भी पढ़ें-

कवर्धा में बड़ा बवाल, पत्थरबाजी के बाद आगजनी में एक मौत, 40 लोग पुलिस हिरासत में

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget