एक्सप्लोरर

Durg Road Accident: गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, दो की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

Durg News: कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेलर के किनारे बैठे शंकर ठाकुर और नीरज झटके से नीचे गिर गए और सीधे कार के अंदर घुस गए.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में रविवार की रात गणेश विसर्जन के दौरान एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया. इस सड़क हादसे में गणेश विसर्जन करने जा रहे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं तीन लोगों की हालत गंभीर है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. दुर्ग जिला के भिलाई टाउनशिप के सेंट्रल एवेन्यू रोड में रविवार देर रात गणपति विसर्जन के दौरान यह भयानक सड़क हादसा हुआ है. गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे ट्रेलर में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार आकर घुस गई जिससे ट्रेलर में बैठे दो लोग कार के नीचे आ गए और उनकी मौत हो गई. वहीं अन्य कुछ लोगों को गंभीर चोटे आईं हैं.

एक की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि घटना करीब 12 बजे की है जब यंग गणेश उत्सव समिति भिलाई सेक्टर 6 के लोग गणपति की प्रतिमा विसर्जन के लिए शिवनाथ नदी जा रहे थे. समिति के सदस्य सेक्टर-10 गणेश पंडाल के पास पहुंचे ही थे कि अचानक ग्लोब चौक से सेक्टर-9 चौक की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रेलर में घुस गई. इसकी चपेट में ट्रेलर में बैठकर प्रसाद बांट रहा शंकर आ गया. शंकर सेक्टर-6 सड़क-37 का रहने वाला था. वहीं शंकर के साथ नीरज भी चपेट में आया. नीरज समेत अन्य 4 लोग इस घटना में घायल हुए. शंकर की मौत मौके पर ही हो गई जबकि घायल नीरज ने सेक्टर 9 अस्तपाल में दम तोड़ दिया.
Durg Road Accident: गणेश विसर्जन के दौरान ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, दो की दर्दनाक मौत, तीन की हालत गंभीर

Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश से हाहाकार, आज इन जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट 

झटके से गिर गए नीचे
बताया जा रहा है कि ग्लोब चौक को पार करके जैसे ही ट्रेलर थोड़ी दूर पहुंची थी कि एक कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में आकर घुस गई. कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रेलर के किनारे बैठे शंकर ठाकुर और नीरज झटके से नीचे गिर गए और सीधे कार के अंदर घुस गए. ठोकर से कार तो चकनाचुर हो गई. वहीं शंकर की मौके पर मौत हो गई. नीरज को गंभीर हालत में सेक्टर 9 हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

कार सवार लोग हुए फरार
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, कार के ट्रेलर में घुसते ही कार चालक और उसके बगल में बैठा एक व्यक्ति फरार हो गए. वहीं घटना से डरा ट्रेलर का ड्राइवर भी भाग खड़ा हुआ. गणपति विसर्जन की व्यवस्था बनाने चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस भी घटनास्थल पर चंद मिनट में ही पहुंच गई.

Chhattisgarh: बीजेपी संगठन में हुआ अहम बदलाव, अमित चिमनानी समेत इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
छत्तीसगढ़ का साइको किलर: शराब में जहर मिलाकर ली 8 लोगों की जान, पहले अपने कुत्ते पर किया मर्डर ट्रायल
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'
CM साय बोले, 'आपातकाल को भुलाया नहीं जा सकता, विषय को पाठ्यक्रम में शामिल करना प्रशंसनीय पहल'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस गायब होने के तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
अमित शाह ने UCC को लेकर किया बड़ा ऐलान, श्यामा प्रसाद की 125वीं जयंती पर बोले -'कमेटी बन चुकी, जल्द ही...'
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
Embed widget