एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय मंत्रिमंडल के सदस्यों संग जाएंगे महाकुंभ, कब लगाएंगे संगम में डूबकी

Mahakumbh 2025: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष, सभी विधायकों और सांसदों को महाकुंभ में शामिल होने का न्योता दिया है.

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंत्रिमंडल सहयोगियों समेत बीजेपी के सांसद और विधायक 13 फरवरी को प्रयागराज में महाकुंभ का स्नान करेंगे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “13 तारीख को मंत्रिमंडल के सभी सदस्य और पार्टी विधायक महाकुंभ जा रहे हैं क्योंकि 144 वर्ष बाद ऐसा शुभ मुहूर्त आया है. हम सभी लोग पुण्य के भागी बनना चाहते हैं.” 

अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री साय सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों, नेता प्रतिपक्ष, सभी विधायकों और सांसदों (लोकसभा- राज्यसभा) को 13 फरवरी को महाकुंभ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने पत्र लिखकर कहा कि गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर आयोजित धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए सनातन लोकतांत्रिक परंपराओं का अनुभव करने का अवसर प्राप्त होगा. 

विधानसभा अध्यक्ष ने महाकुंभ में शामिल होने का दिया न्योता

सिंह ने पत्र में लिखा कि इस महाकुंभ में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने भी छत्तीसगढ़ विधानसभा के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है. दोनों राज्यों के विधायकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से यह आयोजन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से और भी ऐतिहासिक होगा. रमन सिंह ने लिखा कि महाकुंभ न केवल आस्था का संगम है बल्कि यह सनातन संस्कृति एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधियों की इसमें सहभागिता राज्य की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक एकता को और अधिक सुदृढ़ करेगी. 

व्यक्तिगत कार्यों की वजह से नेता प्रतिपक्ष नहीं होंगे शामिल

नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के कुंभ जाने से संबंधित आमंत्रण की जानकारी मिली है. लेकिन व्यक्तिगत कार्यों की वजह से उन्होंने शामिल होने में असमर्थता जताई. महंत ने कहा, “विधानसभा अध्यक्ष के आमंत्रण की जानकारी मिली है. कुछ व्यक्तिगत कार्यों की वजह से मैं इसमें शामिल नहीं हो पाउंगा, लेकिन कांग्रेस के विधायकों को शामिल होने से मना नहीं किया गया है. विधायक चाहें तो इसमें शामिल हो सकते हैं.”

ये भी पढ़ें-

सीएम विष्णुदेव साय बोले, 'संतों का आशीर्वाद छत्तीसगढ़ को मिलता रहे', स्मृति महोत्सव पर क्या बोले अमित शाह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget