एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: भीषण गर्मी से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने लू को लेकर अगले 48 घंटे के लिए जारी की चेतावनी

Weather News of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए लू को लेकर चेतावनी जारी की है.

Chhattisgarh Weather News: केरल में मॉनसून ने दस्तक दे दी है, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोगों को आने वाले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए लू को लेकर चेतावनी जारी की है. छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सुबह से ही सूरज की किरणें लोगों को जलाने लगती है. गर्मी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. भले ही 2 जून को नौतपा खत्म हो गया हो लेकिन छत्तीसगढ़ में आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है. जिसको देखकर छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक ग्रीष्मकालीन हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की है.

इन संभागों में भीषण लू की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में दुर्ग संभाग, बिलासपुर संभाग और रायपुर संभाग में भीषण लू चलने की संभावना जताई है. जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. अगले 48 घंटों में इन संभागों में गर्म हवाओं के साथ साथ लू चलने की संभावना जताई गई है. लोगों को सतर्क रहने की भी चेतावनी मौसम विभाग द्वारा दी गई है.

CGSOS Results 2022: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के 10वीं और 12 वीं के रिजल्ट जारी, इतने छात्र हुए सफल

इस शहरों में तापमान में हो रही लगातार बढ़ोतरी
 
जगदलपुर के तापमान में पिछले दो दिनों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है. मौसम रिपोर्ट के अनुसार 31 मई को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया. उसके अगले दो दिनों में 2 जून को 41 डिग्री तक पहुंच गया है. यानी करीब 10 डिग्री सेल्सियस तापमान अचानक से बढ़ गया है.

इसी तरह राजनांदगांव में पिछले 24 घंटे में अधिकतम पारा 43.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक है. दूसरे प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो रायपुर में 44 डिग्री, बिलासपुर में 44.2, पेंड्रा रोड में 41.8, अंबिकापुर में 40.6, जगदलपुर में 41 और दुर्ग में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: हरियाणा के कांग्रेस विधायकों के रायपुर पहुंचते ही हमलावर हुई BJP, सीएम बघेल को बताया 'ATM और इंतजाम अली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget