एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है. यहां जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल.

Chhattisgarh Weather Reports: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सुबह कहीं पर कोहरा गिर रहा है तो कहीं रात होते-होते ओस गिरने लगती है. घासों में ओस की बूंदे मोतियों की तरह चमकने लगते हैं. लोग सुबह-शाम गर्म कपड़े पहन कर घर से निकल रहे हैं. वहीं शीत लहर से ठंडी हवाएं भी चल रही हैं. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर ठंड दूर कर रहे हैं. आइए जानते हैं पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ का कैसा रहा. मौसम का हाल और आने वाले समय में कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम.

पिछले 24 घंटों में कैसा रहा छत्तीसगढ़ के मौसम का हाल

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहा है. अधिकतम तापमान की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में वृद्धि देखने को मिली है. बाकी सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में प्रदेश के बिलासपुर संभाग में अधिक वृद्धि हुई है. बाकी सभी संभागों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुए हैं. प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा संभागों में सामान्य से अधिक और दुर्ग व बस्तर संभागों में सामान्य रहे.


Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में और गिरेगा पारा, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

जानिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान कहां रहा

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान वाला जिला रायपुर रहा है जहां पर 32.5 सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है. इसके साथ ही अगर छत्तीसगढ़ के सबसे न्यूनतम तापमान वाले इलाकों की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ का नारायणपुर में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया जहां पर 8.9 सेल्सियस तापमान रहा.

आने वाले समय में न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में दक्षिण पूर्व से ठंडी हवा का आगमन होने की संभावना है.  जिससे प्रदेश में 25 दिसंबर को मौसम शुष्क रखने की आशंका है. और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. साथ ही छत्तीसगढ़ में लगातार ठंडी हवाएं चलने की आशंका है.

ठंड से बचने के लिए करें यह उपाय, बच्चों का रखें विशेष ख्याल

बढ़ती ठंड में लोग अपना ख्याल रखें नहीं तो ठंड में होने वाली बीमारियां आपको जकड़ सकती है. खासकर छोटे बच्चे का विशेष ध्यान रखें. ठंड की शुरुआत में बच्चों को ठंडी से अधिक प्रभाव पड़ता है. बच्चे को सामान्यता सर्दी , खांसी और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से जूझना पड़ता है. बच्चों को गर्म कपड़ा पहनाकर रखें साथ ही बच्चों का नाक और कान गर्म कपड़े से ढक कर रखें. जिससे ठंडी हवा शरीर में प्रवेश नहीं करेगी और बच्चों को ठंड से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: कांकेर में ईवीएम की सुरक्षा में तैनात CAF के जवान ने गार्ड कमांडर को मारी गोली, एक और जवान बाल-बाल बचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
Embed widget