एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ के इन संभागों में सर्दी ने ढाया कहर, दिन में ही अलाव तापने को मजबूर हुए लोग

Chhattisgarh Weather News: बादल छंटने के बाद उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम को ठंडा कर दिया है. लोग दिन में ही अलाव तापने को मजबूर हैं. 

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा और बिलासपुर संभाग में इन दिनों जबरदस्त ठंड पड़ रही है. गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सोमवार को सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. यहां तापमान 10 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है. इसके साथ ही जिले के कई इलाकों में ओस की बूंदे भी जम गई हैं. ठंड से हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं कि लोग दिन में भी अलाव तापने को मजबूर हैं. 

पेंड्रा इलाके से सटे अमरकंटक में भी तापमान 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम दर्ज किया गया है. दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है, वही ठंडी हवा भी चल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में इलाके का तापमान और भी गिरने की संभावना है. जबकि अभी तक स्थानीय निकाय और जिला प्रशासन ने राहगीरों को और आम जनता के लिए सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू नहीं की है.

बादल छंटने के बाद उत्तर दिशा से आ रही हवाओं ने छत्तीसगढ़ के मौसम को ठंडा कर दिया है. अधिकतम में 2.2 और न्यूनतम तापमान में एक ही दिन में 3.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में मैनपाट में जमकर पाला गिरा है. यहां का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के करीब पहुंच गया है. सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जंगल पहाड़ी इलाकों में यही हाल है. इसके अलावा सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के पंडरापाठ इलाके में पारा 4 डिग्री के आसपास है. ओस जमने की वजह से सुबह घास से पुआल तक हर जगह बर्फ की चादर नजर आने लगी है. 

बता दें कि, उत्तर से पहुंची ठंडी हवा के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही. अम्बिकापुर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, मैनपाट 5.4 डिग्री और वही घने जंगल पहाड़ों में तापमान 4 डिग्री पहुंच गया. मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में मिल रहे संकेत के मुताबिक अगले 10 दिन न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री के बीच रहेगा. वहीं अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच बना रह सकता है.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में संख्या बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश से लाए जाएंगे बाघ, इस टाइगर रिजर्व में छोड़े जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सड़क हादसे में घायल
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget