एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बिछने लगी बर्फ की चादर! मौसम को लेकर जारी हुई चेतावनी

छत्तीसगढ़ में भी ठंड अपने तेवर दिखा रही है. कवर्धा जिले में न्यूनतम तापमान इतना नीचे गया कि कुछ क्षेत्रों में बर्फ की चादर बिछ गई. हालांकि, बीजापुर जिले में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा है.

Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में इन दिनों पहाड़ी क्षेत्र हो या मैदानी क्षेत्र, सभी जगह कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं ने प्रदेश में ठंड और बढ़ा दी है. आलम यह है कि कुछ जिलों में बर्फ की चादर सी बिछने लगी है. दिनभर ठंडी हवा चल रही है और रात को ओस गिरने लगती है, जिससे लोग बहुत परेशान हैं.

सरगुजा संभाग में चल रही शीतलहर
सरगुजा संभाग के कई जिलों में शीतलहर चल रही है. बिलासपुर संभाग में अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है और किसी संभाग में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है. रायपुर और बस्तर संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.

कवर्धा जिले में दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 
प्रदेश में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस बीजापुर जिले में दर्ज किया गया जबकि कवर्धा जिले में सबसे कम तापमान रहा है.कवर्धा में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.कवर्धा के चिल्पी क्षेत्र में तापमान इतना कम हो गया कि कई जगह बर्फ की चादर देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी. प्रदेश के कोरिया,सूरजपुर,सरगुजा,बलरामपुर,जशपुर,कबीरधाम,पेंड्रा रोड,दुर्ग और उससे लगे जिलों के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है. 

ये कहा मौसम वैज्ञानिक ने
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर से ठंडी हवाओं का आगमन लगातार जारी है. इस वजह से प्रदेश में  8 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरावट की अपनी चरम स्थिति पर पहुंच चुका है.इसलिए न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है.कुछ जगहों पर सुबह घना कोहरा देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें :- Durg: छत्तीसगढ़ में ऑटो चालक की बेटी ने इतिहास में दर्ज किया नाम, बनीं पहली महिला अग्निवीर, नौसेना में हुईं सेलेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget