एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरोना काल में 6 महीने तक सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को सरकारी भर्ती में मिलेंगे इतने बोनस अंक

अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में रायपुर में दो महीने तक धरना दिया. उनकी मांग थी कि 5 हजार से अधिक अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा में बढ़ोतरी किया जाए.

Chhattisgarh temporary health workers News: छत्तीसगढ़ में कोरोना काल के दौरान अस्थाई रूप से हजारों स्वास्थ्य कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर काम किया. जब कोरोना के केस कम होने लगे और हालात में सुधार हुआ तो लगभग सभी की सेवा समाप्त कर दी गई. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग को लागातार कोरोना वॉरियर के विरोध का सामना करना पड़ा. अब स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को सरकारी नियुक्ति में 10 अंक बोनस देने का निर्णय लिया है.
 
स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंह देव ने किया ट्वीट
 
मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है. इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंह देव ने ट्वीट किया "आप सभी को बताते हुए संतोष हो रहा है कि कोरोना काल में प्रतिबद्धता से 6 महीने तक शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी सेवाएं देने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कर्मियों को अब तृतीय और चतुर्थ वर्ग के पदों पर चयन के लिए 10 अंकों का बोनस दिया जाएगा. स्वास्थ्य कर्मियों के सेवा भाव और समर्पण का यह नतीजा है कि आज हम महामारी से लड़ने में सक्षम हो पाए हैं और उनकी निष्ठा को देखते हुए यह अहम फैसला लिया गया है. कोरोना के खिलाफ उनका साहस और निर्भीकता हम सब के लिए प्रेरणादायक है."
 
 
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आदेश के अनुसार अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की मांगों पर विचार करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गठित समिति की अनुशंसा के आधार पर राज्य के विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में नियुक्त एवं छह माह तक लगातार सेवा देने वाले अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य विभाग के तृतीय और चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों के पदों पर चयन के दौरान दस बोनस अंकों का लाभ दिए जाने का निर्णय लिया गया है.
 
अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों ने दो महीने तक दिया था धरना
 
अपको बता दें कि अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवा समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में राजधानी रायपुर में दो महीने तक धरना दिया. उनकी मांग थी कि कोरोना काल में कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के जरिए 5 हजार से अधिक अस्थाई स्वास्थ्य कर्मियों की सेवा में बढ़ोतरी किया जाए. इनमें स्टाफ नर्स, सैंपल टेस्टिंग ऑफिसर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लैब टेक्नीशियन, कॉन्टेक्ट ट्रेसर और सैंपल कलेक्टर आदि पदों पर नियुक्तियां शामिल थी.
 
ये भी पढ़ें-
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget