एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: सुकमा के कोर इलाकों में ड्रोन से बमबारी कर रही पुलिस? नक्सलियों ने पर्चा जारी कर लगाए आरोप

Chhattisgarh: नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर लिखा है कि 11 जनवरी को भी पुलिस की ओर से दक्षिण बस्तर के इलाके में बमबारी की गई है. साथ ही ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बम गिराए जा रहे हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 11 जनवरी को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर को लेकर CRPF और नक्सली दोनों ने हीं पर्चा जारी किया है. बुधवार सुबह से ही सुकमा जिले से खबर निकल कर आ रही थी कि पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में 6 जवान घायल हुए हैं. लेकिन देर शाम CRPF ने प्रेस नोट जारी कर इस तरह की किसी भी घटना से इंकार किया है.

दरअसल चौपर पर नक्सलियों की ओर फायरिंग करने की बात सामने आई थी, लेकिन इस फायरिंग में किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा. वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना के ग्रेहाउंडस पुलिस ने भी सर्जिकल स्ट्राइक कर नक्सली कमांडर हिड़मा को मुठभेड़ में मार गिराने की भी बात कही थी, लेकिन इसकी भी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. वहीं नक्सलियों ने भी देर शाम प्रेस नोट जारी कर पुलिस पर भी 11 जनवरी को सुकमा के कई इलाके में हवाई हमले करने का आरोप लगाया है.

पुलिस पर लगाया  हवाई बमबारी का आरोप 
दरअसल नक्सलियों के दक्षिण बस्तर डिविजन कमेटी के प्रवक्ता गंगा ने इस प्रेस नोट को जारी किया है. इसमें लिखा है कि नक्सलियों को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर दक्षिण बस्तर के कोर इलाके में हवाई हमले किए जा रहे हैं. 11 जनवरी को सुकमा जिले के मड़कनगुड़ा, मेटागुड़ा , साकीलेर, मड़पादुलेड, बोत्तलंका और रासापल्ली के जंगलों के साथ- साथ पहाड़ी इलाकों में ड्रोन और हेलीकॉप्टर से तेलंगाना और छत्तीसगढ़ पुलिस बमबारी कर रही है. 

नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर क्या लिखा
नक्सलियों ने लिखा है कि 15 अप्रैल 2022 को भी इस इलाके में पुलिस ने बमबारी की थी. उसके बाद 11 जनवरी को भी पुलिस की ओर से इस इलाके में बमबारी की गई है.नक्सलियों के PLGA को नुकसान पहुंचाने के लिए पिछले कुछ महीनों से लगातार इस इलाके में हेलीकॉप्टर से रेकी की जा रही है. ड्रोन और हेलीकॉप्टर से बम भी गिराए जा रहे हैं. हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री  अमित शाह ने 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर से नक्सलवाद को खत्म करने का बयान दिया था.

11 जनवरी को हुई मुठभेड़ का जिक्र नहीं
अभियान  घेरा डालो और उन्मूलन करो के तहत छत्तीसगढ़ सरकार  और केंद्र सरकार बस्तर में तैनात अर्धसैनिक बलों के माध्यम से नक्सलियों पर हमले करा रही है.नक्सलियों ने लिखा है कि इस भीषण बमबारी से वहां रहने वाले ग्रामीण अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं, जबकि धान में मिंजाई  का काम अभी जोरों पर है. नक्सलियों ने लिखा है कि इस हवाई हमले के खिलाफ स्थानीय लोग आंदोलन कर रहे हैं. वहीं इस प्रेस विज्ञप्ति में नक्सलियों ने  11 जनवरी को हुई मुठभेड़ और नक्सली कमांडर  हिड़मा  के मारे जाने को लेकर कोई  जिक्र नहीं किया है.

Chhattisgarh: चार सालों में बदली नक्सलगढ़ की तस्वीर, घटनाओं में कमी, नए साल में बस्तर पुलिस की क्या है रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget