एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एसयूवी और ट्रक में टक्कर, पांच लोगों की मौत, शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे सभी

Surguja Road Accident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए. ट्रक चालक फरार है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर दुख व्यक्त किया है.

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशुनपुर गांव के करीब एक तेज रफ्तार एसयूवी (बोलेरो) और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बोलेरो वाहन में सवार पांच लोगों राजकुमार अगरिया (55), राजकुमार की पुत्री अंजली अगरिया (25), सूरज अगरिया (14), एक वर्षीय बालक माही और आयुष (10) की मौत हो गई है तथा पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

उन्होंने बताया कि रेवापुर-सखौली गांव निवासी ग्रामीण बोलेरो वाहन में सवार होकर महाशिवरात्रि में दर्शन के लिए करीब के किलकिला शिव मंदिर गए थे. जब वह वापस अपने गांव लौट रहे थे तब विशुनपुर गांव के करीब उनका वाहन ट्रक से टकरा गया. इस घटना में राजकुमार, अंजली, सूरज और माही की मौके पर ही मौत हो गई तथा छह अन्य घायल हो गए.

अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. बाद में पुलिस दल ने शवों और घायलों को अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान आयुष की मृत्यु हो गई.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है. ट्रक चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं, जो अपना वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और जिला प्रशासन को घायलों को बेहतर चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.

इसे भी पढ़ें: 'अश्लील फिल्में देखता था...', रेप का विरोध करने पर पत्थर से मारकर बच्ची की हत्या, पुलिस हिरासत में नाबालिग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget