एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में 14 दिनों में बढ़ गए 40 हजार से अधिक नए मरीज, जानिए अपने जिले का हाल

Raipur: छत्तीसगढ़ में जनवरी के महीने के दौरान 30 हजार नए मरीज मिले हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा नए संक्रमित राजयपुर में मिले हैं. वहीं राज्य में पांच संक्रमितों की मौत भी हुई है.

Chhattisgarh New Corona Cases: छत्तीसगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है. लागातार दूसरे दिन भी छह हजार से अधिक नए पॉजिटिव मरीज मिले है. इसके बाद एक्टिव मरीजों की सांख्य 30 हजार का आंकड़ा पार हो गई है. राजधानी रायपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 1,859 नए मरीज मिले हैं. वहीं राज्य के पांच जिलों में पांच संक्रमितों की मौत हुई है.

जनवरी में बढ़ा कोरोना ग्राफ
दरअसल छत्तीसगढ़ में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीज मिलने वाले डाटा पर नजर डाला जाए तो एक बात स्पष्ट नजर आता है कि जनवरी के पहले दिन से ही संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी. एक जनवरी को प्रदेश की औसत संक्रमण दर केवल 0.75 प्रतिशत थी. लेकिन 14 दिन में संक्रमण दर 10.21 प्रतिशत तक जा पहुंची है. वहीं पिछले 14 दिन में 42 हजार नए मरीज मिले और इन्हीं 14 दिन में करीब 12 हजार मरीज ठीक हुए है.

6153 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 4083 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। #ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @VinodSevanLal pic.twitter.com/RTeOKewehR

— Health Department CG (@HealthCgGov) January 14, 2022

">

आपके जिले का हाल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश भर में 60 हजार 257 सैंपलों की जांच हुई है. जिसमें से 6,153 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिलेवार नए मरीजों की बात की जाए तो दुर्ग 854, राजनांदगांव 209, रायपुर 1859, बिलासपुर 391, रायगढ़ 949, कोरबा 444, जांजगीर चांपा 243, कोरिया 112 और जशपुर 188 नए मरीज मिले हैं. अन्य जिलों की बात करें तो बालोद 48, बेमेतरा 24, कबीरधाम 28, धमतरी 44, बलौदा बाजार 48, महासमुंद 40, गरियाबंद 20, मुंगेली 14, गौरेला पेंड्रा मरवाही 68, सरगुजा 92, सूरजपुर 73, बलरामपुर 41, बस्तर 73, कोंडागांव 70, दंतेवाडा 46, सुकमा 33, नारायणपुर 19 और बीजापुर 24 नए मरीज मिले हैं. 

पांच की हुई मौत
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में पांच कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है. इनमें दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा और जांजगीर चांपा में एक-एक मरीज की मौत हुई है. अब राज्य में कुल मौत का आंकड़ा 13 हजार 639 पहुंच गया है. इसमें 39 संक्रमितों की मौत पिछले 14 दिनों में हुई है. राज्य में रोजाना मिल रहे हजारों नए मरीजों के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है. सर्वाधिक कोरोना प्रभावित जिला रायपुर में 8369 एक्टिव मरीज हैं. इसी तरह दुर्ग जिले में 4966 एक्टिव मरीज, राजनांदगांव में 1081, बिलासपुर में 2400, रायगढ़ में 3927, कोरबा में 2123, जांजगीर चांपा में 1742, जशपुर में 1073 और सरगुजा में 708 एक्टिव मरीज हैं. इसी के साथ राज्य में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 30 हजार 862 है. 

ये भी पढ़ें-

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह जिले के जिलाधिकारियों समेत 16 IAS अधिकारियों का तबादला

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में इस साल की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, जानिए किन अधिकारियों के हुए तबादले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget