एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 17 दिनों में ही रिकॉर्ड संख्या में किसानों ने बेचा धान, हाथोहाथ पैसे पाकर हो रहे मालामाल

Chhattisgarh Paddy Procurement: छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी जारी है. खाद्य सचिव ने बताया कि इस साल भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव हो रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में धान बेचकर किसान मालामाल हो रहे हैं. पिछले 17 दिनों में किसानों ने 15 करोड़ रुपए का धान बेचा है. किसानों से इस साल सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है. इसका भुगतान किसानों को तुरंत किया जा रहा है लेकिन किसानों को इसके बाद भी पैसे मिलेंगे. राज्य सरकार (Government of Chhattisgarh) किसान न्याय योजना (Kisan Nyay Yojana) के तहत किसानों को प्रति एकड़ में 9 हजार रुपए सब्सिडी देगी. इसे 4 किस्तों में भुगतान किया जाएगा. यानी किसानों को धान बेचने पर पैसे मिल ही रहे हैं लेकिन राज्य सरकार भी सब्सिडी देकर किसानों को मालामाल कर रही है.

2 लाख किसानों ने बेचा धान
दरअसल छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर से धान खरीदी जारी है. खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 2 लाख 25 हजार 815 किसानों से 7 लाख 36 हजार 475 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है. धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 1566.61 करोड़ रुपये का भुगतान जारी कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ ग्रामीण क्षेत्रों में किसान उत्साह के साथ धान खरीदी केन्द्रों में पहुंच रहे हैं और धान बेच रहे हैं.

चेक पोस्ट से कड़ी निगरानी

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि, 17 नवम्बर को 26 हजार 469 किसानों से 85 हजार 046 मीट्रिक टन धान और ऑनलाइन मिले टोकन के जरिए किसानों से 13 हजार 276 मीट्रिक टन धान की खरीदी की है. इसके लिए किसानों को 17 नवंबर को 32 हजार 993 टोकन और टोकन तुंहर हाथ एप्प के द्वारा 4077 टोकन जारी किए गए थे. वहीं अधिकारी पड़ोसी राज्यों से अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए चेक पोस्ट के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

2 लाख नए किसान बेचेंगे धान

गौरतलब है कि राज्य सरकार का इस साल 110 लाख मीट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है. समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए प्रदेश में 25.92 लाख किसानों का पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 2.18 लाख नये किसान हैं. राज्य में धान खरीदी के लिए 2538 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं. वहीं खाद्य सचिव ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव हो रहा है. अब तक 5 लाख 20 हजार 565 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डी.ओ. जारी किए गए हैं. इसके एवज में उपार्जन केंद्रों से 2 लाख 04 हजार 491 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है.

Jashpur News: चुनाव के पहले कांग्रेस में आंतरिक कलह! जशपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का हटाया बैनर-पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget