एक्सप्लोरर

Dantewada News: नाराज पत्नी को मनाने ससुराल पहुंचा पति, नहीं मानी तो धारदार हथियार से कर दी हत्या

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. पति चार दिन से पत्नी को मनाने के लिए ससुराल आया हुआ था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नाराज पत्नी को मनाने गए पति ने पत्नी के जिद के चलते उसकी हत्या कर दी. मामला छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले का है. जहां मनीराम नाम के युवक ने अपनी पत्नी के घर में ही उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. वजह बस इतनी थी कि वह नाराज पत्नी को मनाने अपने ससुराल आया हुआ था और यहां बकायदा 4 दिनों तक अपने पत्नी को मनाने की कोशिश की, लेकिन आखिरी तक पत्नी के वापस ससुराल नहीं जाने की जिद पर पति ने उसकी हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद  आरोपी पति फरार हो गया.

पति से नाराज होकर गई थी मायके
दंतेवाड़ा पुलिस ने घटना के कुछ देर बाद ही आरोपी को नारायणपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इस दंपति की नई-नई शादी हुई थी और जिसके बाद दोनों के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. दोनो के बीच घरेलू विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या ही कर डाली. फिलहाल आरोपी पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी ने बताया कि दंतेवाड़ा की रहने वाली मंजू लेकामी की शादी नारायणपुर जिले के ओरछा में रहने वाले मनीराम से हुई थी. मंजू अपने ससुराल में रह रह रही थी, लेकिन पति के साथ घरेलू विवाद होने के चलते वह नाराज होकर दंतेवाड़ा अपने मायके आ गई. जिसके बाद उसका पति मनीराम भी दंतेवाड़ा आया और यहां बकायदा 4 दिनों तक रुक कर अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश की, और वापस चलने को कहा, लेकिन दोनों के बीच विवाद होता रहा.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में ED ने जब्त किए 6.5 करोड़ रुपये, अलमारी में मिला नोटों का बंडल, देखें तस्वीर

घर वालों ने दी पुलिस को जानकारी
इस बीच 4 दिन बाद जब महिला के घर वाले कहीं बाहर गए हुए थे, इस दौरान मनीराम ने अपनी पत्नी मंजू लेकामी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और फरार हो गया. जिसके बाद परिजनों ने घर पहुंचकर मंजू लेकामी की लाश देखकर इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी और अपने दामाद पर आशंका जताते हुए उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस की टीम ने घटना के कुछ ही घंटों बाद तुमनार इलाके से आरोपी मनीराम को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ  पर मनीराम ने बताया कि शादी के बाद से अक्सर दोनों के बीच घरेलू विवाद होता रहता था, लेकिन इस बार वह नाराज होकर अपने मायके चली गई थी. मान मुनव्वल के बाद भी वापस आने को तैयार नहीं थी, जिस वजह से उसने गुस्से में आकर धारदार हथियार से उस पर वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई और वह मौके से फरार हो गया. फिलहाल घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget