एक्सप्लोरर

Raipur News: छत्तीसगढ़ में 2023 की तैयारी में जुटी BJP, रायपुर की 4 सीटों के लिए बनाई रणनीति

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधानसभा स्तरीय तैयारी में जुट गई है. बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बड़ी बैठक की इसमें रायपुर जिले के सभी चार विधानसभा सीटों का एक-एक करके मंथन किया गया.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बीजेपी (BJP) सत्ता वापसी के लिए बड़ी तैयारी में नजर आ रही है. बीजेपी विधानसभा स्तरीय तैयारी में जुट गई है. गुरुवार को बीजेपी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बड़ी बैठक ली है. इस बैठक में रायपुर जिले के सभी चार विधानसभा सीटों का एक-एक करके मंथन किया गया. बैठक में जामवाल ने चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से खुलकर बातचीत की है और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने के निर्देश दिए है.
 
रायपुर जीत के लिए अजय जामवाल की बैठक
दरअसल, रायपुर के एकात्म परिसर में गुरुवार सुबह 10:30 बीजेपी की बैठक शुरू हुई, जो रात तक चली है. इस बैठक में सबसे पहले रायपुर पश्चिम विधानसभा के सभी प्रदेश, जिला और मंडल पदाधिकारियों के साथ शक्तिकेन्द्रों के संयोजक, सहसंयोजक और बूथ अध्यक्ष को चुनाव के संबंध में जरूरी निर्देश दिए है. इसके बाद इसी तरह रायपुर ग्रामीण, उत्तर और दक्षिण विधानसभा की बैठक हुई है. वहीं इस बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ये जानकारी भी ली गई है कि उनके विधानसभा क्षेत्र में क्या-क्या समस्या है? जिसपर आंदोलन किया जा सकता है.

केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता तक पहुंचेगी बीजेपी
बीजेपी ने इस बैठक में निर्धारित किया गया है कि विधानसभा स्तरीय मुद्दों पर आने वाले समय में कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे. आगामी चुनाव की तैयारी में पूरी तरह से जुट जाएंगे. खास तौर चुनाव के अभियान में केंद्र सरकार के कामकाज को रखा गया है. केंद्र की योजनाओं को लेकर घर-घर तक बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जाने के निर्देश दिए गए हैं. 

कार्यकर्ता आंदोलन करें सरकार को आइना दिखाएं
बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय ने कार्यकर्ताओं से कहा है कि आगामी साल चुनावी वर्ष है, इसलिए हमें अभी से कमर कस लेना चाहिए. हम सभी जानते हैं कि जनता वर्तमान कांग्रेस सरकार से परेशान है. इस विफल सरकार को हटाने के लिए हमें धरातल पर और कड़ी मेहनत करनी होगी. हम सभी को संगठित परिवार की तरह एक दिशा में एक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पूरी ताकत से मैदान में आना है. उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी ताकत से जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर आंदोलन करें और सरकार को आईना दिखाएं. हम आप सभी के साथ हर आंदोलन कार्यक्रम में सहयोग के लिए तैयार हैं.

हारे हुए विधानसभा में ज्यादा मेहनत करेगी बीजेपी
गौरतलब है की रायपुर शहर के चार विधानसभा सीट में एक ही बीजेपी के कब्जे में है. जो रायपुर दक्षिण है जहां से बृजमोहन अग्रवाल लगातार जीतते आ रहे हैं. इसके अलावा रायपुर ग्रामीण,पश्चिम और उत्तर में बीजेपी को 2018 विधानसभा चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस बार बैठक में ये पहले से तय किया जा रहा है. इन सीटों में वापसी कैसे होगी. इसलिए अजय जामवाल ने खुद इन चार विधानसभा सीटों पर मंथन किए हैं.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Foundation Day: 22 साल का होने वाला है छत्तीसगढ़, सभी जिलों में उपलब्धियों की लगेगी प्रदर्शनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget