एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Mitan Yojana: छत्तीसगढ़ की मितान योजना- बस एक कॉल करें और बनवाएं अपना पैन कार्ड, जानें पूरी प्रक्रिया

Chhattisgarh Mitan Yojana: सीएम भूपेश बघेल ने साल के जाते-जाते एक ऐसी योजना की शुरुआत की है, जिसके जरिए लोग केवल पैन कार्ड ही नहीं, बल्कि कई सारे प्रमाण पत्र घर बैठे बनवा सकते हैं। 

Chhattisgarh Mitan Yojana: अमूमन सरकारी कागजात बनवाने में लोगों के पसीने छूट जाते है. सरकारी दफ्तरों में कई बार चक्कर काटने के बाद भी काम पूरा हो जाए तो गनीमत है. इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे लोगों को अब और चिंता करने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए कि लोगों को इस परेशानी से राहत देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत की है. इस योजना से घर बैठे जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, जैसे सुविधाओं का लाभ उठा सकते है, लेकिन अब राज्य के 14 नगर निगमों में घर बैठे पैन कार्ड भी बन जाएगा. इसका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एलान कर दिया है.

अब मितान से घर बैठे बनेगा पैन कार्ड 
दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया है कि प्रदेश सरकार ने एक नई शुरुआत की है. उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर “मुख्यमंत्री मितान योजना” के जरिए अब घर बैठे PAN कार्ड की सुविधा शुरू की है. इसलिए, अब आपको कहीं बाहर जाने की ज़रूरत नहीं. बस फोन घुमाइए और PAN कार्ड पाइए. इसके लिए टोल फ्री नंबर 14545 पर फोन करना होगा. फिर आपके घर मितान आएगा और आपका पैन कार्ड बनवा देगा और आपका पैन कार्ड घर भी छोड़ने आएगा.

ये है मितान योजना
छत्तीसगढ़ में मितान ऐसी दोस्ती को कहते हैं जिसमें दो लड़के या लड़कियों के बीच दोस्ती को पारिवारिक कार्यक्रम के जरिए तय किया जाता है. आम लोग इसे मितान बदना कहते है. चाहे कोई भी समस्या हो मितान एक दूसरे की सहायता करते है. इसी तर्ज पर आधारित मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरुआत इसी साल 1 मई को हुई थी. इस योजना के टोल फ़्री नम्बर-14545 पर कॉल कर प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है. प्रक्रिया की बात करें तो आवेदक के कॉल करने के बाद आवेदक की सहायता के लिए मितान घर तक पहुंचते हैं और जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने के बाद तैयार प्रमाण पत्र आवेदक को घर तक पहुंचा देता है. इसके लिए आवेदन शुल्क के लिए केवल पचास रुपए नकउ या ऑनलाइन जमा की जा सकती है.

घर बैठे बनवाएं ये सारे प्रमाण पत्र
बता दें कि इस योजना के तहत नागरिकों को मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, 5 साल के बच्चे का आधार कार्ड, पैन कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार नागरिक सेवाएं घर बैठे मिल रही है.

यह भी पढ़ें :Chhattisgarh: CM बघेल से मिले अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के लोग, सरकार के चार साल पूरे होने पर दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget