एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: कांकेर में नक्सलियों ने मशीनों और मोबाइल टावर में लगाई आग, किया बंद का आह्वान

Kanker News: नक्सलियों ने पिछले महीने पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अपने दो साथियों की मौत के विरोध में मंगलवार को एक दिन के बंद का आह्वान किया है.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में नक्सलियों ने अलग-अलग स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों और मशीनों, एक यात्री बस और चार मोबाइल टावर में आग लगा दी है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पिछले महीने पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में अपने दो साथियों-दर्शन पद्दा और जागेश सलाम की मौत के विरोध में मंगलवार को एक दिन के बंद का आह्वान किया है. उन्होंने अंतागढ़ क्षेत्र में कई स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए हैं. 

कांकेर जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली है कि रविवार रात और सोमवार तड़के नक्सलियों ने क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों, मशीनों और मोबाइल टावर में आगजनी की. 

उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में किसी भी व्यक्ति को चोट पहुंचने की जानकारी नहीं है. घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया है. सिन्हा के अनुसार, जानकारी मिली है कि नक्सलियों के दल ने मरकानार गांव के करीब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी और एक ग्रेडर मशीन, ट्रक और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी, जबकि कोयलीबेड़ा में एक खाली बस को आग के हवाले कर दिया. 

उन्होंने बताया कि इसके अलावा नक्सलियों ने जीरम तराई, सिरसंगी, बदरंगी और परालकोट विलेज-45 गांवों में मोबाइल टावर में आग लगा दी.  इस घटना में टावर के नीचे रखी बड़ी बैटरियां पूरी तरह से जल गईं. 

सिन्हा के मुताबिक, नक्सलियों ने सड़कों पर पेड़ गिराकर कोयलीबेड़ा-मर्दा मार्ग और अंतागढ़-नारायणपुर राज्य राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने कई स्थानों पर बैनर और पोस्टर लगाए हैं, जिसमें उन्होंने नक्सली दर्शन पद्दा (32) और जागेश सलाम (23) की मौत के विरोध में 22 नवंबर को बंद का आह्वान किया है. 

नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने 31 अक्टूबर को परतापुर एरिया कमेटी के सचिव दर्शन पद्दा और रेकी टीम कमांडर जागेश सलाम को मुठभेड़ में मार गिराया था.  पद्दा पर आठ लाख और दर्शन पर पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस के अनुसार, पद्दा पिछले कई वर्षों से उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय था और 39 नक्सली घटनाओं में वांछित था. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और नक्सलियों की तलाश शुरू कर दी गई है. 

उन्होंने कहा कि कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  इस सीट पर उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है. 

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ में दल बदलने का सिलसिला हुआ शुरू, सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने थामा बीजेपी का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget