एक्सप्लोरर

Jagdalpur News: राज्यपाल के कार्यक्रम में NSUI छात्रों का हंगामा, जानिए क्या है इनकी मांग

एनएसयूआई छात्रों ने राज्यपाल की मौजूदगी में हंगामा कर दिया. उन्होंने कुलपति पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह चल रहा था.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ राज्यपाल अनुसुईया उइके की मौजूदगी में एनएसयूआई छात्रों ने हंगामा किया. जगदलपुर में आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह चल रहा था. छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए. एनएसयूआई छात्रों की बड़ी संख्या होने के कारण पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. दरअसल विश्वविद्यालय प्रबंधन ने ऑफलाइन परीक्षा लेने का निर्णय लिया है. छात्रों का कहना है कि कोरोनाकाल की वजह से कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगाई गई. लिहाजा इस साल होने वाली वार्षिक परीक्षाएं ऑफलाइन नहीं बल्कि ऑनलाइन ली जाए. 

ऑनलाइन परीक्षा की मांग के लिए NSUI छात्रों का हंगामा

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर में 8 से 10 महीने कॉलेज बंद थे. कॉलेज बंद होने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई. अब विश्वविद्यालय प्रशासन ऑफलाइन परीक्षा लेने जा रहा है. विश्वविद्यालय के फैसले से छात्र काफी नाराज हैं. आशंका है कि पढ़ाई के अभाव में ऑफलाइन परीक्षा होने पर कई छात्र फेल हो सकते हैं और भविष्य अधर में लटक सकता है. छात्रों ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ऑनलाइन ही परीक्षा ले.

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मिले 107 नए कोरोना मामले, नहीं हुई किसी भी मरीज की मौत

राज्यपाल की मौजूदगी में कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप

उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति पर भ्रष्टाचार के भी आरोप लगाए. सेमेस्टर परीक्षा से पहले पर्चा कॉलेज प्रबंधन के जरिए लीक कर दिया गया. छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने आंसर शीट को बेचा है. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल के मंच पर पहुंचते ही एनएसयूआई से जुड़े 50 से अधिक छात्रों ने बाहर कुलपति के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. नारेबाजी से यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित सभी पदाधिकारी काफी नाराज दिखे. फिलहाल छात्रों के प्रदर्शन पर कुलपति ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में खुलेंगे 7 'खेलो इंडिया सेंटर', खिलाड़ी ले सकेंगे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कोचों से ट्रेनिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget