एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों के लिए की ये मांग

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर यूक्रेन से लौटे मेडिकल के छात्रों के लिए मांग रखी है. यहां जानें पूरी डिटेल.


रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध ने भारत के छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़ा कर दिया है. यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारत के सैकड़ों छात्रों पढ़ाई अधूरी छोड़ कर वापस आना पड़ा है. अब इन छात्रों की आगे को पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है और इस मामले में जल्द नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह किया है.

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

दरअसल यूक्रेन से लौटे छत्तीसगढ़ के 207 मेडिकल विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़कर देश लौटना पड़ा है. इन छात्रों को देश के मेडिकल कॉलेज में आगे की पढ़ाई करने का अवसर देने के लिए रायपुर के पैरेन्ट्स एंड स्टूडेन्ट एसोशिएशन ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से आगे की पढ़ाई सुनिश्चित करने की मांग की है. इसके बाद 9 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखकर यूक्रेन से वापस आए मेडिकल छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पूरी कराने के लिए जल्दी नीतिगत निर्णय लेने का अनुरोध किया है. 

छत्तीसगढ़ के 207 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित

स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने अपने पत्र में कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न हुई गंभीर परिस्थितियों के कारण यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे भारतीय मूल के सभी छात्र-छात्राओं को भारत सरकार द्वारा सकुशल वापस लाया गया है. बड़ी संख्या में देश वापस आए छत्तीसगढ़ के साथ कई राज्यों के मेडिकल छात्र-छात्राओं के भविष्य और आगे की शिक्षा को लेकर मैंने आप से पहले भी पत्र के माध्यम से तत्काल समुचित पहल का आग्रह किया है.

सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ यूक्रेन मेडिकल पैरेन्ट्स एंड स्टूडेन्ट एसोशिएशन, रायपुर का पत्र भी संलग्न कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भेजा है, जिसमें यूक्रेन से लौटे 207 छात्र-छात्राओं और उनके पालकों ने भविष्य को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है. मंत्री सिंहदेव ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार भी छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर समुचित कार्ययोजना के अंतिम चरण में होगी‌. उन्होंने इस संवेदनशील विषय पर शीघ्र नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह किया है.

देश के मेडिकल कालेज में एडमिशन देने का आग्रह

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वाथ्य मंत्री से अनुरोध किया है कि प्रभावित सभी छात्रों के अध्ययनरत समयावधि को आधार मानकर देश के मेडिकल कॉलेजों में अतिरिक्त सीटें आबंटित कर उन्हें समायोजित किया जाए. जिससे प्रभावित छात्र-छात्राओं का भविष्य सुरक्षित और सुनिश्चित हो सके‌. इससे देश में डॉक्टरों की कमी भी दूर होगी और चिकित्स देश के मेडिकल कालेज में एडमिशन देने का आग्रह कीय सेवाओं का लाभ जनमानस को प्राप्त हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत जारी, जानें- दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में क्या हैं तेल के रेट

Independence Day 2022 Special: क्रांतिकारी गुंडाधुर का ऐसा था खौफ, गुफा में छिप गए थे अंग्रेज, जानिए- बस्तर के वीर की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget