एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार का छात्रों के हित में बड़ा फैसला, अब स्कूल में ही बनेगा परमानेंट जाति प्रमाण पत्र

छत्तीसगढ़ सरकार ने छात्रों के हित में बड़ा फैसला किया है. अब छात्रों हर साल बार-बार जाति प्रमाण पत्र नहीं बनवाना पड़ेगा. अब एक बार में ही स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ सरकार ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने हर साल बार बार जाति प्रमाण पत्र बनवाने की झंझट से छुटकारा दे दिया है. अब एक बार में ही स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाया जाएगा.  इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिया है. स्कूल में ही छात्रों को जाति प्रमाण पत्र बनाकर दिया जाएगा.

स्कूली बच्चों को मिली बड़ी राहत
दरअसल एससी एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों को स्कूल में एडमिशन, स्कॉलरशिप के लिए जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है. स्कॉलरशिप के लिए हर साल 6 महीने की वैधता वाला जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाता था. अब सरकार के फैसले के बाद बार बार जाति प्रमाण पत्र के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. इसकी जगह छात्रों को एक बार ही स्थाई जाति प्रमाणपत्र दिया जाएगा. जो लाइफटाइम के लिए काम आएगा. 

लाइफटाइम के लिए बनेगा जाति प्रमाण पत्र
सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी कलेक्टरों को जारी किए गए निर्देश में साफ किया है कि स्थाई जाति प्रमाण पत्र की मान्यता लाइफटाइम के लिए होगी. यह एक तरह से स्थाई रिकॉर्ड है. बार-बार जाति प्रमाण जारी किये जाने की आवश्यकता नही है. जाति प्रमाण पत्र खो जाने पर अधिकारी इसका डुप्लीकेट भी जारी करेंगे. इसके अलावा कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य के सभी सरकारी-प्राइवेट और केन्द्रीय बोर्ड की स्कूलों में कक्षा छठवीं से बारहवीं तक पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछडा वर्ग के छात्रों के जाति और निवास प्रमाण पत्र उनकी शालाओं में पढ़ाई के दौरान तैयार कर वितरित किया जाएगा.

हर साल लगेगा स्कूलों में शिविर
सामान्य प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को ये भी निर्देश दिया है कि स्कूल में हर साल शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिनके जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र नहीं बने हैं, उनके जाति और निवास प्रमाण पत्र आगामी शैक्षणिक सत्र तक जारी किए जाएंगे. इसके अलावा कलेक्टरों को कहा गया है कि इस संबंध में हर महीने की रिपोर्ट सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी.

Chhattisgarh News: 'यहां कुछ लोग नक्सलवाद की दुकान चला रहे हैं', दो दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंची रंजीत रंजन का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget