एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अम्बिकापुर में दुकान में लगी आग, आतिशबाजी पर नहीं लगी रोक तो हो सकता है बड़ा हादसा

Chhattisgarh: अम्बिकापुर में बीती रात प्लास्टिक डिस्पोजल की एक दुकान में आग लग गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि इस इलाके में आतिशबाजी पर रोक नहीं लगाई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

Ambikapur News: सरगुजा ज़िला मुख्यालय अम्बिकापुर में बीती रात प्लास्टिक डिस्पोजल की एक दुकान में आग लग गई. आग लगने के बाद आस पड़ोस की दुकान वालों और इलाक़े के लोगों को ये खबर मिलते ही लोग वहां पर पहुंचे. लेकिन तब तक आग की रफ़्तार तेज हो चुकी थी. लिहाज़ा आग बुझाने के प्रारंभिक प्रयास के साथ ही स्थानीय लोगों ने फ़ायर ब्रिगेड की टीम को दुकान में आग लगने की जानकारी दी. जिसके बाद फ़ायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौत पर पहुंची और फिर आग पर क़ाबू पाया जा सका. 

अम्बिकापुर में कल होटल ग्रांड बसंत में एक शादी समारोह का आयोजन था. इस दौरान वहां पर आतिशबाजी की जा रही थी. जानकारी के मुताबिक़ इस आतिशबाजी की चिंगारी दुकान के ऊपर जा गिरी. जहां से वो चिंगारी किसी तरह दुकान के अंदर पहुंच गई. क्योंकि दुकान के भीतर प्लास्टिक का सामान था. इसलिए चिंगारी को आग में बदलने में एकदम वक्त नहीं लगा.


Chhattisgarh News: अम्बिकापुर में दुकान में लगी आग, आतिशबाजी पर नहीं लगी रोक तो हो सकता है बड़ा हादसा

लिहाज़ा चिंगारी आग की ऊंची-ऊंची लपटों में तब्दील हो गई. जिसके बाद वहां एकत्र लोगों ने फ़ायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया. आग इतनी तेज थी कि फ़ायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों की मदद से काफ़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया जा सका. इस दौरान दुकान के अंदर रखे प्लास्टिक के सामान गलकर ख़राब हो गए थे. जिससे लाखों के नुक़सान का अनुमान लगाया जा रहा है.

इसके पहले भी दो बार लग चुकी है आग

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने वाले स्थान के आस पास दो बड़े होटल हैं. जिनमें मैरिज गार्डेन संचालित होता है और यहां होने वाली आतिशबाजी की वजह से समय समय पर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. ग़ौरतलब है कि इन होटलों के ठीक पहले एक लकड़ी मील में दो बार इसी तरह से आग लग चुकी है. इतना ही नहीं इसके आया पास रिहायशी कॉलोनी और दो पेट्रोल पंप भी संचालित हैं. ऐसे में अगर आतिशबाजी पर अंकुश नहीं लगाया गया. तो फिर आने वाले दिनों में किसी बड़ी घटना के लिए तैयार रहना होगा. क्योंकि अगर पेट्रोल पंप और रिहायशी इलाक़े में चिंगारी आग में तब्दील हुई तो बड़ी अनहोनी हो सकती है.

इस संबंध में सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने एबीपी न्यूज से कहा, जिसकी गलती होगी उसपर कार्रवाई होगी. नियम क्या कहता है, नगर निगम का गुमास्ता एक्ट क्या कहता है. ये सब चीजें देखनी पड़ेगी. इसके बाद कार्रवाई करेंगे.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh: कांग्रेस ने पीएल पुनिया को प्रभारी पद से हटाया, कुमारी शैलजा को दी मिशन 2023 फतेह करने की जिम्मेदारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget