एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: अरविंद नेताम की हमर राज पार्टी ने जारी की पहली लिस्ट, 19 नामों का एलान

Chhattisgarh Assembly Election 2023: अरविंद नेताम की पार्टी हमर राज पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है. मंगलवार यानी 17 अक्टूबर को पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की सूची जारी की है.

Chhattisgarh  Election 2023: हमर राज पार्टी छत्तीसगढ़ विधान (Chhattisgarh Assembly) चुनाव चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है. हमर राज पार्टी कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री अरविंद नेताम (Arvind Netam) की पार्टी है. हाल ही में नेताम की पार्टी ने 90 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था और अब पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. 

कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने पहली लिस्ट जारी किया है. ये हैं प्रथम सूची में 19 प्रत्याशियों के नाम . 

  • प्रतापपुर से गीता सोन्हा
  • सामरी से परसुराम भगत
  • लुंड्रा से अनुक प्रताप सिंह टेकाम
  • खरसिया से भवानी सिंह सिदार
  • रामपुर से कन्हैया आनंद कंवर
  • बिल्हा से शिव नारायण ध्रुव
  • मस्तूरी से सुख राम खूंटे
  • सरायपाली से बिरितिया चौहान
  • बसना से जगदीश सिदार
  • कसडोल से परमेश्वरी पैकरा
  • संजारी बालोद से विनोद कुमार नागवंशी
  • डोंगरगांव से छत्तर राम चंद्रवंशी (छत्रपाल)
  • खुज्जी से ललिता पैकरा
  • मोहला मानपुर से युवराज नेताम
  • भानुप्रतापपुर से अकबर राम कोर्राम
  • कोंडागांव से पनकु राम नेताम
  • नारायणपुर से राम लाल उसेंडी
  • बस्तर से लखेश्वर बघेल
  • बीजापुर से अशोक तलांडी

हमर राज पार्टी ने सामान्य सीटों पर भी आदिवासियों को मैदान में उतारा है. सूची में 19 उम्मीदवारों में से दो अनुसूचित जाति वर्ग के हैं तथा शेष 17 उम्मीदवार आदिवासी समाज से हैं. सूची में तीन महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. राज्य में आदिवासी समाज का संगठन सर्व आदिवासी समाज (एसएएस) द्वारा गठित इस पार्टी ने पहले आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित सभी 29 सीटों सहित 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा की थी, लेकिन पार्टी अब 60 से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है.

एसएएस के कार्यकारी अध्यक्ष बीएस रावटे ने यहां संवाददाता सम्मेलन में सूची जारी की और कहा कि उनकी पार्टी अब 60-70 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, क्योंकि लोग स्वेच्छा से उनके साथ जुड़ रहे हैं तथा अधिक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में उम्मीदवार उतारने का आग्रह कर रहे हैं. रावटे ने कहा कि लोग कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तंग आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाकों के लोग उनकी पार्टी को अपना जनादेश देंगे. उन्होंने कहा, “हमें जीत या हार की चिंता नहीं है. महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने अपने अधिकारों के लिए और शोषण के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी है.”

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले बस्तर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनकाउंटर में इनामी नक्सली को किया ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget