एक्सप्लोरर

Chhattisgarh ED Action: कोयला लेवी 'घोटाला', धनशोधन मामले में चार लोग गिरफ्तार, सौम्या चौरसिया के करीबी पर भी गिरी गाज

Chhattisgarh ED Action: ईडी की जांच बड़े घोटाले से जुड़ी है, जिसमें नौकरशाहों, नेताओं और बिचौलियों द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रत्येक टन कोयले पर अवैध उगाही की जा रही थी.

छत्तीसगढ़ के कोयला लेवी ‘घोटाले’ मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा गिरफ्तार किए गए चार लोगों में नौकरशाह सौम्या चौरसिया के एक ‘‘करीबी विश्वासपात्र’’, दो खनन अधिकारी और एक कथित ठग शामिल हैं. एक आधिकारिक बयान में शनिवार को यह जानकारी दी गई है. बयान में कहा गया है कि ईडी ने चारों को धनशोधन रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया था और रायपुर में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत ने उन्हें 30 जनवरी तक एजेंसी की हिरासत में भेज दिया.

एजेंसी ने इस मामले में 13 जनवरी को छत्तीसगढ़, दिल्ली और पुणे में नए सिरे से छापेमारी की थी और इन चारों को गिरफ्तार किया गया था. ईडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में दीपेश टांक है, जो सौम्या चौरसिया का ‘‘करीबी विश्वासपात्र’’ है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में उप सचिव सौम्या चौरसिया इस मामले में आरोपी हैं. धन शोधन का मामला आयकर विभाग की उस शिकायत के बाद सामने आया, जिसे जून 2022 में कर अधिकारियों द्वारा छापेमारी के बाद दर्ज किया गया था. इस मामले में पिछले साल चौरसिया, राज्य के एक आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और कुछ कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया था.

एजेंसी के अनुसार, ईडी की जांच ‘‘एक बड़े घोटाले से जुड़ी है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, कारोबारियों, नेताओं और बिचौलियों के एक गिरोह द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये की अवैध उगाही की जा रही थी.’’ इस सप्ताह गिरफ्तार किए गए लोगों में दो खनन अधिकारी संदीप कुमार नायक (सूरजपुर में तैनात) और शिव शंकर नाग (कोरबा में कार्यरत) भी शामिल हैं और एजेंसी ने आरोप लगाया कि उन्होंने 'जानबूझकर और स्वेच्छा से सूर्यकांत तिवारी ('घोटाले' के कथित मुख्य सरगना) के सिंडिकेट को जबरन वसूली करने और अपराध की आय हासिल करने में मदद की.’’

गिरफ्तार किया गया चौथा व्यक्ति राजेश चौधरी है, जो कथित रूप से एक ठग है. ईडी ने कहा था, 'मामलों को निपटाने के लिए बिचौलिए के रूप में काम करने का दावा करके वह लोगों को धोखा दे रहा था.’’ ईडी ने बयान में कहा, ‘‘ईडी की जांच में सामने आया है कि सुनील अग्रवाल (पिछले साल अक्टूबर में इस मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए एक आरोपी और वर्तमान में न्यायिक हिरासत में) के परिवार के सदस्य उसकी रिहाई के लिए भरसक प्रयास कर रहे थे.’’ ईडी ने इस मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें ये चार गिरफ्तारी भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:

Bilaspur Crime: रेलवे ट्रैक के पास दर्द से कराहती मिली बुरी तरह झुलसी महिला, खुदकुशी की कोशिश या हत्या की साजिश?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget