एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में मिले 5 नए कोरोना केस, जानें कितनी है एक्टिव केस की संख्या?

Chhattisgarh Covid-19: पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं. इनमें रायपुर जिले से 3 नए कोरोना के मरीज मिले हैं.

Chhattisgarh Corona News: देश में एक बार फिर कोरोना (Corona) का साया मंडराने लगा है. बीते कुछ दिनों में अचानक फिर से कोरोना के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना के एक भी मरीज नहीं थे, लेकिन अचानक छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. दरअसल, छत्तीसगढ़ में काफी दिनों से कोरोना के मरीजों की संख्या न के बराबर थी, लेकिन अचानक 25 मार्च तक कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है.

वहीं दुर्ग में 5 कोरोना संक्रमित मरीज, रायपुर में 10 कोरोना संक्रमित मरीज, बिलासपुर में 5 कोरोना संक्रमित मरीज, महासमुंद और मुंगेली में एक-एक मरीज है. पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ में कोरोना के पांच नए मरीज मिले हैं. इनमें रायपुर जिले से 3 नए कोरोना के मरीज मिले है. दुर्ग और महासमुंद जिले से एक-एक कोरोना के मरीज मिले हैं. छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से पॉजिटिविटी दर शून्य थी. वहीं अब यह बढ़कर 0.40 प्रतिशत हो गई है. पिछले 24 घंटो में छत्तीसगढ़ में 1,263 लोगों की कोरोना जांच की गई है. इनमें से 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

ट्रैवल करने वालों की हो रही निगरानी
इधर एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या को बढ़ते देख दुर्ग स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैवल करने वाले लोगों पर नजर रखना शुरू कर दिया है. दुर्ग जिले में आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद चार कोविड पॉजिटिव मरीज मिलने पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.पी. मेश्राम ने अधिकारियों को सर्वे का निर्देश दिया.

इसके बाद जिला नोडल अधिकारी आईडीएसपी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे और जिला एपिडेमोलॉजिस्ट रितीका सोनवानी और स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा संक्रमित मरीजों के क्षेत्र में 25 मार्च को सर्वे किया गया. सर्वे के दौरान कोविड के मरीजों की जानकारी ली गई, जिसमें 20 से 70 साल की तीन महिला और एक पुरूष कोविड पॉजिटिव  मिले. ये सभी मरीज दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्र के निवासी हैं.  

ये भी पढ़ें- Waris Punjab De: अमृतपाल सिंह के समर्थन में सिख समुदाय ने निकाली रैली, धरने पर भी बैठे, अब पुलिस ने लिया एक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget