एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: विष्णु देव साय सरकार ने दी मितानिनों को बड़ी सौगात, एक क्लिक से भेजे गए इतने करोड़ रुपये

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मितानिन बहनों के खाते में 90 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. सीएम ने इस दौरान मितानिन बहनों की तारीफ भी की.

Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रदेश भर से आई मितानिन बहनों के खाते में 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी हैं. सीएम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में ये राशि अंतरित की थी. 

मुख्यमंत्री ने राशि ट्रांसफर करने के बाद कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना पर सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है और इसकी शुरुआत स्वस्थ छत्तीसगढ़ की बात के साथ की है. उनकी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और वो राज्य में सुशासन की राह पर आगे बढ़ रहे हैं.

हर महीने मिलेगी बैंक खाते में राशि 

उन्होंने कहा कि उनके इस सफर में राज्य भर में काम कर रही लगभग 72 हजार मितानिन बहनों का भी अमूल्य योगदान है जिनके दम पर राज्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व सुधार हुआ है. सीएम ने मितानिन बहनों से कहा कि हर माह उनके बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर करने की शुरुआत कर दी गई है. राज्य भर की मितानिन बहनों के खाते में 90 करोड़ आठ लाख 84 हजार 20 रुपये भेजे गए है. 

इन लोगों के खाते में आए पैसे 

उन्होंने कहा कि इस राशि में केंद्र एवं राज्य सरकार के अंश के साथ ही मितानिन प्रोत्साहन राशि भी शामिल है. ये राशि 69 हजार 607 मितानिन बहनों, तीन हजार 448 मितानिन प्रशिक्षकों, 289 ब्लॉक समन्वयकों, 176 स्वास्थ्य पंचायत समन्वयकों, 26 शहरी क्षेत्र समन्वयकों एवं 285 मितानिन हेल्प डेस्क समन्वयकों को राज्य स्तर से एक साथ भुगतान की गई.

मुख्यमंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना 

प्रदेश की पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए सीएम ने कहा कि पहले उन्हें कई चरणों में अटक-अटक कर राशि मिलती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा और हर माह सांय-सांय उनके खाते में पैसे आएंगे. मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार हैं, जो सुदूर क्षेत्रों में जाकर भी ईमानदारी से काम करती हैं. 

सीएम ने इस दौरान मितानिन बहनों के साथ भोजन भी किया. इस दौरान उनका इनके साथ संवाद भी हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मितानिन बहनों के लगन और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त किया.

ये भी पढे: छत्तीसगढ़ के मंत्रियों के साथ आज रामलला का दर्शन करेंगे CM विष्णुदेव साय, लेकर जाएंगे शिवरीनारायण के बेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
Embed widget