एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: CM भूपेश बघेल बोले- 'जेल जाने से पहले क्रांतिकारी थे सावरकर, जेल जाकर माफी मांगने लगे'

Chhattisgarh Politics: वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी के बयान से जारी विवाद में अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भी शामिल हो गए हैं. जानें क्या कहा सीएम बघेल ने?

वीर सावरकर पर राहुल गांधी के बयान को लेकर जारी विवाद में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हो गए हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को कहा कि वीर सावरकर को दो भागों में देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी जेल जाने से पहले एक क्रांतिकारी थे. उन्होंने दावा किया कि जेल में बंद रहने के दौरान सावरकर ने माफी मांगी थी और उन्होंने ऐसा काम किया जो "उनकी क्रांतिकारी छवि के विपरीत" था. सावरकर पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी सामने आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने स्वतंत्रता से पहले अंग्रेजों से माफीनामे पर हस्ताक्षर करके महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल जैसे नेताओं को धोखा दिया था. 

देश में एक बार फिर स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर को लेकर विवाद छिड़ गया है. सांसद राहुल गांधी ने सावरकर द्वारा अंग्रेजों से माफी मांगने का दावा किया है. इसके बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राहुल गांधी के समर्थन में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी बालगंगाधर तिलक, महात्मा गांधी हो या भगत सिंह किसी ने अंग्रेजों से माफी नहीं मांगी लेकिन सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी है.

सावरकर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान

दरअसल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए. इससे पहले उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत की है. उन्होंने सावरकर को लेकर कहा कि अगर सावरकर को देखना है तो दो हिस्सों में देखना होगा. जेल जाने के पहले के सावरकर क्रांतिकारी थे और उसके बाद वह लगातार माफी मांगते रहे. उन्होंने इंग्लैंड और फिर यहां आकर क्रांतिकारी कदम उठाए लेकिन जेल जाने के बाद उनका दृष्टिकोण बिलकुल बदल गया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे बताया कि आजादी की लड़ाई के दौरान कई लोग जेल गए. बाल गंगाधर तिलक ने कभी माफी नहीं मांगी ना ही सरदार पटेल,भगत सिंह, महात्मा गांधी, पंडित नेहरू ने मांगी. सावरकर दो रूप में देखे गए. जेल जाने से पहले क्रांतिकारी और जेल में उन्होंने माफी मांगी.

राहुल गांधी ने सावरकर को बताया बीजेपी और आरएसएस का प्रतीक

गौरतलब है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि सावरकर ने अंग्रेजों को माफीनामा लिखा है. राहुल गांधी ने कहा कि सावरकर बीजेपी और आरएसएस के प्रतीक हैं. अंडमान निकोबार में उन्हें 2- 3 साल की जेल हुई थी. उन्होंने दया याचिकाएं लिखनी शुरू कर दी थी. सावरकर ने खुद पर एक अलग नाम से एक किताब लिखी थी और बताया था कि वह कितने बहादुर थे. सावरकर अंग्रेजों से पेंशन लेते थे, उनकी लिए काम करते थे.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 17 दिनों में ही रिकॉर्ड संख्या में किसानों ने बेचा धान, हाथोहाथ पैसे पाकर हो रहे मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget