एक्सप्लोरर

Raipur News: सीएम भूपेश बघेल ने RSS पर नफरत फैलाने का लगाया आरोप, कहा- ये भगवान राम पर राजनीति कर रहे

आरएसएस नेता राम माधव ने राम और कृष्ण भगवान की तुलना आरएसएस से कर दी. इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरएसएस पर जमकर हमला बोला है.

Chhattisgarh News: भगवान राम के ननिहाल से एक बार फिर राम के नाम पर विवाद छिड़ गया है. आरएसएस (RSS) नेता राम माधव (Ram Madhav) ने राम और कृष्ण भगवान की तुलना आरएसएस से कर दी है. उन्होंने रायपुर (Raipur) में आयोजित एक किताब विमोचन के कार्यक्रम में कहा कि कलयुग में अधर्म से लड़ने के लिए आरएसएस है. इसके जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने आरएसएस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने आरएसएस पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है. भगवान राम के करुणा दया और प्रेम को स्वीकार नहीं करने वाला संगठन बताया है.

RSS की तुलना भगवान राम से
दरअसल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे से लौटे हैं. रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत में आरएसएस और केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. आरएसएस की तुलना राम और कृष्ण से करने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भगवान राम ने तो सबको गले लगाया. चाहे केवट, जटायु , सबरी, वानर उन्होंने सबको गले लगाया और तो और रावण का वध हो गया तब अपने अनुज को ज्ञान लेने के लिए रावण के पास भेजा. इस चरित्र में है क्या ये लोग?

भगवान के अंदर करुणा थी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भगवान राम और आरएसएस की तुलना पर आरएसएस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये लोग युद्धक राम उनमें जो करुणा, दया, प्रेम है उसको तो स्वीकार नहीं किया. कृष्ण ने सत्य के लिए लड़ाई लड़ी और धर्म के लिए लड़ाई लड़ी, उन्होंने उसके लिए सब कुछ झोंक दिया. गीता जैसा उपदेश दिया लेकिन ये लोग किस रास्ते पर हैं. इन लोगों ने किसको गले लगाया. ये लोग सिर्फ नफरत फैला रहे हैं. आरएसएस के अखंड भारत के सपने पर भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि मुसलमानों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए, बीजेपी के नेताओं का बयान बार-बार आता है. लेकिन पाकिस्तान भेज देना चाहिए और उसको अखंड भारत में मिला देना चाहिए. यह कौन सी राजनीति है? कौन सी सामाजिक नीति है? पहले तो इसे स्पष्ट करें.

भारत में सब को स्वीकार करने की क्षमता
शिकागो में स्वामी विवेकानंद के भाषण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की खासियत बताई है. उन्होंने कहा कि इस देश में विविधता है और यही हमारी ताकत है. हिंदुस्तान में जो सामाजिक ताना-बाना है. ऐसा यंत्र है जो सब को पचा लेता है. सबको अपने में समाहित कर लेता है. दुनिया में अनेक जातियां उभरी. देश बने लेकिन वह ऊंचाई पर भी पहुंचे लेकिन आज उसका अस्तित्व समाप्त हो गया. हिंदुस्तान का अस्तित्व समाप्त नहीं हुआ क्योंकि उसमें पचाने की क्षमता है. सब को स्वीकार करने की क्षमता, ताकत है. विवेकानंद ने शिकागो में ठीक कहा था. दुनिया भर के जो धर्म के नाम पर सताए लोग हैं उनको पनाह दिया, मैं उस देश से आता हूं. 

बीजेपी तोड़-तोड़ कर सरकार बनाती है
आखिर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज बात बात पर बोलते हैं पाकिस्तान भेज दो. इनके दिलों में नफरत है, नफरत से दिलों को नहीं जीता जा सकता. दो बार हो गया केंद्र में सरकार बनते लेकिन पूरे देश में आपकी स्वीकारता नहीं है. बीजेपी कहती है दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी लेकिन साउथ में आप की स्थिति क्या है. नार्थ ईस्ट में क्या है? तोड़- तोड़ कर सरकार बनाते हैं

इसे भी पढे़ं:

Janjgir-Champa: बाइक की डिमांड नहीं हुई पूरी तो बहू को निकाला घर से बाहर, लालची पति और सास-ससुर पहुंचे जेल

छत्तीसगढ़: दुर्ग में सनसनीखेज वारदात, सिर पर कुल्हाड़ी मारकर एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget