एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Board Exam: छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड एग्जाम शुरू, परेशानी होने पर स्टूडेंट इस हेल्प लाइन पर कर सकते हैं संपर्क

Chhattisgarh Board Exam 2023: छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है. आज सुबह 9 बजे से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है और कल से 10वीं का एग्जाम है.

Chhattisgarh Board Exam Helpline Number: छत्तीसगढ़ में आज से बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है. आज 12वीं का पहला पेपर है. कल से 10वीं की परीक्षा शुरू हो रही है. यानी ये महीना छात्रों के सालभर की तैयारी की अग्नि परीक्षा है. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बड़े स्तर पर तैयारी की है. प्रदेशभर में 2408 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. वहीं बोर्ड के छात्रों की समस्या समाधान के लिए रायपुर में कंट्रोल रूम चलाया जा रहा है.

सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगी बोर्ड परीक्षा
दरअसल आज सुबह 9 बजे से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो रही है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार छात्रों को परीक्षा केंद्र में निर्धारित समय में पहुंचना है. परीक्षा सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक चलेगी. इसके लिए छात्रों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना है. इसके बाद 9:5 बजे तक उत्तर पुस्किता का वितरण किया जाएगा. फिर 9:15 से छात्र पेपर बनाना शुरू कर सकते हैं.

इस साल 6 लाख 64 हजार छात्र देंगे परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों ने बताया कि हायर सेकेण्डरी और हाई स्कूल परीक्षाओं के 2408 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 3 लाख 28 हजार और कक्षा 10वीं की परीक्षा में 3 लाख 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं. कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से 31 मार्च तक और कक्षा 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 24 मार्च तक आयोजित की जा रही है.

किसी भी तरह की समस्या होने पर इस हेल्पलाइन नंबर पर बात करें
आपको बता दें कि परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाईन की शुरूआत की गई है. इस हेल्पलाईन के माध्यम से परीक्षार्थी, पालक और शिक्षक परीक्षा के संबंध में अपनी समस्या का समाधान के लिए कॉल कर जानकारी ले सकते हैं.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाईन के टोल फ्री नंबर 18002334363 पर सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे लगातार विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों द्वारा अपनी समस्याएं बताई जा रही हैं. जिसका शिक्षा मंडल की तरफ से समाधान किया जा रहा है. हेल्पलाईन का संचालन शासकीय अवकाश और रविवार को छोड़कर किया जा रहा है. परीक्षार्थियों द्वारा अनेक तरह के प्रश्न परीक्षा शुरू होने से पहले पूछे जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज से बजट सत्र का आगाज, पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और इन मुद्दों पर भारी हंगामे के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget