एक्सप्लोरर

Bastar: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से ढीली हो रही है आम लोगों की जेब, महंगा हुआ राशन का सामान

Chhattisgarh News: बस्तर में लगातार राशन सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं, खासकर तेल, चावल और दाल के अलावा आटे का भी रेट बढ़ गया है. 1 लीटर तेल के पाउच में लगभग 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Chhattisgarh Bastar News: महंगाई की मार पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ खाने पीने की चीजों पर भी पड़ रही है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर में लगातार राशन सामग्री के दाम बढ़ रहे हैं, खासकर तेल, चावल और दाल के अलावा आटे का भी रेट बढ़ गया है. जगदलपुर शहर में थोक व्यापारियों ने बताया कि खाने के तेल की कीमत आसमान छू रही है. एक लीटर तेल के पाउच में लगभग 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 15 लीटर का टीन के डिब्बे में ढाई सौ से 300 रुपये का इजाफा हो गया है. एचएमटी स्टीम राइस और बासमती चावलों के दाम भी 10 से 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गए हैं.

राशन पर महंगाई की मार
अरहर, उड़द दाल के दामों में भी 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. व्यापारियों का कहना है कि दाम आगे भी बढ़ने की पूरी गुंजाइश है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से वाहनों का भाड़ा भी बढ़ रहा है. इसलिए खाने पीने के सामानों का भाव बढ़ रहा है. व्यापारियों ने बताया कि महंगाई बढ़ने से लोग भी परेशान हो रहे हैं. लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. माल भाड़ा पर भी काफी असर पड़ रहा है. एक महीने पहले चावल, दाल, खाने के तेल और आटे के दाम 30 से 40 रुपये तक कम थे. अब तेजी से राशन की कीमतों में इजाफा हो रहा है और तो और दूध विक्रेताओं ने भी प्रति लीटर दूध पर 4 से 5 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है. जगदलपुर शहर में 50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध बेचा जाता था, लेकिन अब 4 से 5 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए गए हैं.

Rajasthan: करौली के बहाने BJP ने उठाया पलायन का मुद्दा, किरोड़ी लाल मीणा ने कही बड़ी बात

आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है
आम लोगों का कहना है कि बढ़ती महंगाई से आने वाले समय में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. खासकर खाने पीने के सामान की कीमत तेजी से बढ़ रही है और महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है. बस्तर वासियों का कहना है कि पिछले कुछ सप्ताह से राशन के सभी सामानों की कीमत में काफी बढ़ोतरी हुई है. एचएमटी चावल की कीमत 1000 से बढ़कर 1100 रुपये हो गई है. दालों की कीमत 110 से120 रुपये हो गयई है. शक्कर की कीमत में भी प्रति किलो 4 से 5 रुपये तक बढ़ गए हैं. एक लीटर पैकेट खाने का तेल पर 25 रुपये का इजाफा हुआ है. सूजी, आटा की कीमत में भी 10 से 15 रुपये की वृद्धि होने से कुल मिलाकर रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है.

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh: कॉलेज के कार्यक्रम में छात्र ने शराब पीकर किया हंगामा, पकड़ लिया प्रिंसिपल का कॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, CSPDCL के सर्वे में सच्चाई आई सामने
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget