एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: बस्तर के प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों को जेवर बरामद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में प्रसिद्ध मंदिर में बीते माह हुए चोरी की वारदात की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. इस दौरान पुलिस को इस तरह की अन्य वारदातों की भी जानकारी मिली है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में मौजूद प्रसिद्ध देवी मंदिर में बीते माह हुए चोरी की गुत्थी बस्तर पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने इस मामले में एक गिरोह को पकड़ा है जिनके द्वारा बीते कुछ महीने से जिले के मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा था, और यहां देवी देवताओं को श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने चांदी के जेवरात के साथ दानपेटी से नगदी की चोरी की जा रही थी. पुलिस ने चोरी के मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 आरोपियों को पकड़ा है और इनके पास से जिले के 4 मंदिरों से चोरी की गई लगभग 10 लाख के जेवरात और 23 हजार नगद बरामद किये हैं. इस मामले में 2 अन्य आरोपी फरार है, जिनकी तलाश भी टीम के द्वारा किये जाने की बात कही जा रही है.

सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी तक पहुचीं पुलिस

बस्तर एसपी जितेंद्र मीणा ने बताया कि बीते सितंबर, अक्टूबर और दिसंबर में जिले के बालिकोंटा गांव में मौजूद दो मंदिरों के साथ गिरौला स्थित बस्तर की प्रसिद्ध देवी मंदिर और बस्तर ब्लॉक के एक मंदिर से इस गिरोह ने देवी देवताओं के आभूषणों पर हाथ साफ किया था. साथ ही दान पेटी को भी अपना निशाना बनाया था. गिरौला में मौजूद प्रसिद्ध हिंगलाज माता के मंदिर में चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई और पड़ोसी राज्य ओडिशा पुलिस से भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मदद ली गई. जिसके बाद पुलिस ने मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी जगन्नाथ के साथ कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी बस्तर जिले के ही रहने वाले हैं जो लगातार मंदिरों को अपना निशाना बना रहे थे. आरोपियों की धरपकड़ के बाद लगातार इनसे पूछताछ की गई जिसके बाद इनके पास से मंदिरों से चोरी गयी आभूषण जो अलग-अलग जगहों में छिपा कर  रखा गया था उसे आरोपियों के निशानदेही पर बरामद किया गया, हालांकि कुछ आभूषणों को गिरफ्तार आरोपी दो से ज्यादा बेचने में कामयाब हो गए. जिसकी तलाश भी पुलिस कर रही है.


Chhattisgarh News: बस्तर के प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों को जेवर बरामद

दो आरोपी की तलाशी जारी

बस्तर एसपी ने बताया कि मंदिरों से आरोपियों द्वारा चोरी किये गए लगभग 90 फीसदी आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिये गए हैं, जिसकी कुल कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है, साथ ही 4 मोटर साइकिल के साथ 23 हजार रुपये नगद भी पुलिस ने बरामद किये हैं, हालांकि अभी भी इस गिरोह के दो आरोपी फरार हैं, साथ ही कुछ और आभूषण भी इनसे बरामद किया जाना है, इनकी भी जल्द गिरफ्तारी का दावा बस्तर एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने किया है. इधर पुलिस ने पांचों आरोपियों को रिमांड में लेने के बाद जेल भेज दिया है, बताया जा रहा है कि यह गिरोह काफी लंबे समय से सक्रिय था और इनके द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा था, इधर बस्तर एसपी ने  इस मामले को सुलझाने वाले सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया.

इसे भी पढ़ें :

छत्तीसगढ़ के इस मंदिर के नीचे दफन है सोने का खजाना! इच्छाधारी नाग-नागिन करते हैं रक्षा, जानें अनोखा इतिहास

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कोरिया से नाईट कर्फ्यू के लिए आई ये बड़ी खबर, जानिए क्या है नई गाइडलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget