एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election: चुनावी साल में में बीजेपी ने कसी कमर, दुर्ग जिले में शुरू किया कॉल सेंटर और वार रूम

Chhattisgarh Political News: चुनावी साल में बीजेपी ने पूरे प्रदेश में कॉल सेंटर और वार रूम की शुरुआत की है इसके माध्यम से BJP आम जनता का फीडबैक लगी और विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारियां करेगी.

Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों चुनावी मैदान में उतर गई है. राजनीतिक पार्टियों के नेता छत्तीसगढ़ की जनता का फीडबैक लेने के लिए तरह-तरह के नुस्खे अपना रहे हैं उसी क्रम में बीजेपी अब जनता का मूड जानने के लिए कॉल सेंटर और वार रूम की शुरुआत की. छत्तीसगढ़ के वीआईपी जिला दुर्ग में इसकी शुरुआत भी हो चुकी है.

गुरुवार (10 अगस्त) को जिला बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जिला बीजेपी कार्यालय में कॉल सेंटर और वॉर रूम का उदघाटन किया. जिला बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा वैदिक विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कॉल सेंटर और वार रूम का  काम शुरू किया. कॉल सेंटर और वॉर रूम उद्घाटन के दौरान जिला बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश बीजेपी के निर्देश पर दुर्ग जिला बीजेपी कार्यालय में वॉर रूम और कॉल सेंटर बनाया गया है.

विधानसभा और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह सारी तैयारी की जा रही है. यहां संगठन, पदाधिकारियों एवं निर्वाचन संबंधी तमाम जानकारियां उपलब्ध रहेगी. चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा जारी दिशा निर्देशों सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उसका उपयोग चुनाव एवं संगठनात्मक कार्यों में किया जाएगा.

डेढ़ सौ युवाओं में से 36 युवक-युवतियों का चयन किया गया
दुर्ग बीजेपी कार्यालय में कॉल सेंटर की स्थापना तीसरी मंजिल पर स्थित हॉल में की गई है. जहां 36 ऑपरेटरों के बैठने की व्यवस्था है. यहां 36 लैपटॉप भी लगाए गए हैं. इसके लिए इंटरव्यू करके डेढ़ सौ युवाओं में से 36 युवक-युवतियों का चयन किया गया है. कॉल सेंटर का उपयोग दुर्ग जिला संगठन के अलावा दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले बीजेपी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से संपर्क करने के लिए भी किया जाएगा. कॉल सेंटर के माध्यम से मोदी सरकार के लाभार्थियों एवं आमजनों से भी संवाद होगा.

जनता से लिया जाएगा फीडबैक
केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में आम नागरिकों से चर्चा कर फीडबैक लेने में कॉल सेंटर का उपयोग होगा. कॉल सेंटर का पूरा सिस्टम ऑनलाइन रहेगा. चंद मिनटों में ही सैकड़ों लोगों से बात करने की व्यवस्था कॉल सेंटर के माध्यम से रहेगी. आम नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद बनाए रखने के लिए कॉल सेंटर का उपयोग किया जाएगा. कॉल सेंटर के माध्यम से लोगों को मोदी सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जाएगी.

मिल जाएगी सभी विधानसभा क्षेत्र की जानकारी
वॉर रूम की स्थापना कार्यालय के फर्स्ट फ्लोर पर की गई. वार रूम में दुर्ग जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों सहित पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की जानकारी सुरक्षित है. और इसे लगातार अपडेट भी किया जाता रहेगा. वॉर रूम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की जानकारी एक क्लिक पर मिल जाएगी. विधानसभा क्षेत्र में जीत हार का पिछला रिकॉर्ड, मतदाताओं की संख्या, बूथ केंद्रों की संख्या, विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के नाम पते तथा चुनाव को लेकर उन्हें सौंपी गई. जिम्मेदारियों की जानकारी भी वार रूम में उपलब्ध रहेगी. जिला बीजेपी कार्यालय में संचालित वार रूम और कॉल सेंटर प्रदेश बीजेपी कार्यालय से जुड़ा रहेगा. वॉर रूम और कॉल सेंटर से बीजेपी की प्रतिदिन की गतिविधियों की जानकारी प्रदेश कार्यालय को दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी उठा सकती है ये बड़ा कदम, लगातार हारी सीटों पर कर सकती है यह का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget