एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में बीजेपी उठा सकती है ये बड़ा कदम, लगातार हारी सीटों पर कर सकती है यह काम

Chhattisgarh Election 2023 News: बीजेपी कोंटा, सीतापुर, खरसिया और कोटा विधानसभा सीट पर कभी नहीं जीत पाई है. वहीं मरवाही और पाली तानाखार सीटें भी राज्य बनने के बाद से अब तक बीजेपी जीत नहीं पाई है.

Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर है. सभी राजनीतिक दल इन दिनों उम्मीदवारों के चयन में लगे हुए हैं. राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी सितंबर में ही उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी. बीजेपी पहले उन सीटों के उम्मीदवारों की घोषणा करेगी, जिन पर पिछले दो-तीन बार से उसे हार का सामना करना पड़ रहा है.प्रदेश की ऐसी 36 सीटों पर दिल्ली में चार दिन से मंथन चल रहा है. इसमें कांग्रेस के कर्नाटक मॉडल की चर्चा हुई.कर्नाटक में कांग्रेस ने दो महीने पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. इसका उसे फायदा हुआ. बीजेपी छत्तीसगढ़ में वही प्रयोग करना चाहती है. 

अमित शाह ने ली बैठक

मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में छत्तीसगढ़ से जुड़ी एक बड़ी बैठक ली. इसमें चुनाव प्रभारी ओम माथुर,सह प्रभारी मनसुख मंडाविया, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री पवन साय,राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह मौजूद रहे. 

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में चारों सर्वे रिपोर्ट के साथ-साथ संभाग प्रभारियों से भी इन सीटों के लिए दो-दो नाम मांगे गए हैं. इससे पहले चुनाव प्रभारी ओम माथुर के दिल्ली निवास पर सोमवार से ही बैठकें हो रही हैं. अभी यह तय होना बाकी है कि कितनी सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा पहले करनी है. 

चार एजेंसियां कर रही हैं सर्वे

बताया जा रहा है कि अमित शाह, ओम माथुर, शिवप्रकाश और जेपी नड्‌डा अलग-अलग सर्वे एजेंसियों से छत्तीसगढ़ में सर्वे करवा रहे हैं. इन चारों सर्वे रिपोर्ट में जिस व्यक्ति का नाम कॉमन होगा, उसे शार्टलिस्ट किया जाएगा. फिर मंडल अध्यक्षों के माध्यम से संभाग प्रभारियों से मांगे गए दो नाम में अगर वह नाम होगा, तब उसे फाइनल लिस्ट में रखा जाएगा. इस तरह बनी सूची में आए नामों पर फिर सर्वे करवाया जाएगा. उम्मीदवार के बारे में जीत हासिल करने की रिपोर्ट आएगी, तभी उसे प्रत्याशी बनाया जाएगा. जिस सीट पर एक नाम कॉमन नहीं मिला, वहां चारों सर्वे एजेंसियों से दोबारा रिपोर्ट मांगी जाएगी.

पहली सूची में इन सीटों का हो सकता है नाम 

छत्तीसगढ़ में बीजेपी कोंटा, सीतापुर, खरसिया और कोटा विधानसभा सीट पर कभी नहीं जीत पाई है. वहीं मरवाही और पाली तानाखार सीटें भी राज्य बनने के बाद से अब तक बीजेपी जीत नहीं पाई है.सूत्रों की मानें तो सितंबर में जारी होने वाली पहली सूची में इन छह सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा हो जाएगी. इस सूची में कुछ ऐसी सीटों के नाम भी हो सकते हैं, जहां बीजेपी पिछले दो चुनाव से लगातार हार रही है.

ये भी पढ़े

Chhattisgarh: राहुल गांधी पर अमित शाह के 'लॉन्च' वाले बयान पर CM बघेल का पलटवार, गृहमंत्री के बेटे पर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget