एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: जब छत्तीसगढ़ के किसान ने सीएम बघेल से कहा- 'मैं रात में टॉर्च जला कर गोबर की चौकीदारी करता हूं'

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में जब से गोबर के दाम मिलने लगे हैं तो लोगों को इसका बहुत फायदा मिल रहा है. भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान एक शख्स ने कहा कि वो और उसकी पत्नी अब गोबर की चौकीदारी करने लगे हैं.

Bhent Mulakat Program: अब तक बहुमूल्य, कीमती सामान और स्थान की चौकीदारी की बात सुनी होगी. मगर हम आपको बताने जा रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में तो पशुपालक गोबर की भी चौकीदारी करने लगे हैं. यह सुनने में थोड़ा अटपटा लग सकता है, मगर हकीकत यही है. छत्तीसगढ़ वह राज्य है जहां दो रुपये किलो की दर से गोबर की खरीदी की जाती है. अब गोबर भी यहां आमदनी का जरिया बन चुका है. जिन पशुपालकों को पास मवेशी ज्यादा हैं उनकी गोबर से आमदनी भी ज्यादा होने लगी है. मगर पहली बार यह बात सामने आई है कि गोबर की भी यहां के लोग चौकीदारी करते हैं, ताकि कोई गोबर की चोरी न कर ले.

शख्स कही ये बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बीजापुर जिले के कुटरु पहुंचे. यहां उन्होंने लोगों से सीधे संवाद किया तो मंटूराम कश्यप ने बताया कि, वह अपने गोबर की चौकीदारी करता है. इसमें उसकी मदद पत्नी करती हैं. मंटूराम ने बताया कि, मैं रात में टॉर्च लगा कर गोबर की चौकीदारी करता हूं. इस काम में मेरी पत्नी भी मेरा साथ देती है. इस गोबर को वे छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना के तहत बेचते हैं.

Raipur News: रायपुर में उठी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग, हिंदू संगठन ने कही ये बात

गोबर पर हर किसी की नजर

मंटूराम ने आगे बताया कि अब तक उन्होंने लगभग 14 हजार किलो गोबर करीब 28 हजार रुपये में बेचा है. पहले गोबर को कोई नहीं पूछता था लेकिन अब हर किसी की नजर गोबर पर लगी रहती है. कुछ दिन पहले उनके इकठ्ठे किये गोबर को गांव के कुछ लोग उठा ले गए थे. इसके बाद उन्होंने तय किया कि पत्नी के साथ रात में गोबर की निगरानी करेंगे.

मंटूराम की मानें तो वह और उसकी पत्नी शिफ्ट में चौकीदारी करते हैं. वह दोनों मिलकर गोबर की चौकीदारी रात भर करते हैं. दोनों मिलकर दो शिफ्ट में गोबर की देखरेख करते हैं. रात में कुछ देर मंटू और फिर उसकी पत्नी निगरानी करते हैं.

इस योजना के तहत बिकता है गोबर

मंटूराम बताते हैं कि रात में टॉर्च लेकर वे कई बार देखने जाते हैं कि कोई गोबर ले तो नहीं गया. वे कहते हैं कि जब से गोबर की कीमत मिलने लगी है तब से गोबर सहेजकर रखना पड़ता है. एक दिन इकठ्टा किया हुआ गोबर कुछ लोग चुपचाप उठा ले गए. इसके बाद से गोबर की निगरानी करने लगा. मंटूराम कश्यप ने बताया कि उनके पास 15 गाय-भैंसे हैं. अब तक गोधन न्याय योजना से गोबर बेचकर करीब 28 हजार रुपये मिले हैं. इस राशि से उसने अपने मकान का सुधार कार्य कराया है. मकान में प्लास्टर हो गया है, अब छत से पानी टपकने की समस्या नहीं रहेगी.

Chhattisgarh: कांग्रेस नेता अजय सिंह ने अपनी ही पार्टी के MLA पर लगाए गंभीर आरोप, कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget