एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: संस्कृत विद्या मंडल की 10वीं की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, पेपर न देने वाली छात्रा को बनाया थर्ड टॉपर

CG Sanskrit Board 2024: कुछ दिन पहले ही संस्कृत बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. इनमें 10वीं में तीसरे नंबर पर टॉपर मोहनमती 44 वर्षीय का नाम है, जबकि उन्होंने पेपर ही नहीं दिया था.

Chhattisgarh Sanskrit Vidya Mandal: छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल में हैरान करने वाला कारनामा सामने आया है. यहां 10वीं की परीक्षा में हुए अजीबो गरीब कारनामे ने हर किसी को चौंका दिया है. यहां हालत यह है कि जिसने परीक्षा ही नहीं दी, वो टॉपर बन गई है. ऐसे में अब सवाल यह उठ रहा है कि जिसने परीक्षा ही नहीं दी, उसे आखिर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल ने टॉपर कैसे बना दिया. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल में यह गड़बड़ी सामने आने के बाद यहां की परीक्षा प्रणाली और अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही संस्कृत बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया था. इनमें 10वीं में तीसरे नंबर पर टॉपर मोहनमती 44 वर्षीय का नाम है. जबकि मोहनमती को खरसिया स्थित दीपांशु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरदा (रायगढ़) से पढ़ाई की बात बताई. मोहनमती का रिजल्ट 83.71 बताया गया है, जबकि यह परीक्षा में बैठी ही नहीं थीं. 

पेपर न देकर किया टॉप
संस्कृत बोर्ड के अनुसार मोहनमती का फार्म पहले ही तकनीकी कारणों से रिजेक्ट किया जा चुका है. इस वजह से वो परीक्षा में नहीं बैठी थीं. जबकि रोल नंबर 24102722 जिसे मेरिट सूची में मोहनमती का बताया गया था, वो मोहनमती का ना होकर दूसरी छात्रा का है. छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम रायपुर की सचिव अलका दानी ने कहा कि कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष नौवीं से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं तक का वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया गया था. 

परीक्षा परिणाम के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची जारी की गई थी. इसमें लिपकीय त्रुटियों के कारण उक्त सूची को निरस्त किया जाता है. नई प्रावीण्य सूची विद्यामंडलम द्वारा बाद में जारी की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Watch: छत्तीसगढ़ में बरिश के बाद बैलाडीला की पहाड़ियों पर बादलों का डेरा, 'मिनी कश्मीर' का अद्भुत नजारा वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget