एक्सप्लोरर

Surguja News: अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए BJYM ने किया RTO ऑफिस का घेराव, दी ये चेतावनी

Chhattisgarh: सरगुजा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सीएल देवांगन ने भाजयूमो के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि विभाग नियमों के तहत कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने कहा कि भाजयूमो की मांगें जायज नहीं हैं.

Surguja News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा (Surguja) जिले में बीजेपी युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने सरगुजा आरटीओ कार्यालय (Surguja RTO Office) का 10 सूत्रीय मांगों को लेकर घेराव किया. इस दौरान पुलिस और बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली. दरअसल, सरगुजा जिले में आरटीओ विभाग की उड़नदस्ता टीम के द्वारा जबरन अवैध वसूली (Illegal Recovery) सहित फिटनेस को लेकर सरगुजा आरटीओ कार्यालय का बीजेपी युवा मोर्चा द्वारा घेराव किया गया.

कार्यप्रणाली दुरुस्त करने की दी चेतावनी
 सरगुजा जिले के सभी मंडलों से जब बीजेपी युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता आरटीओ कार्यालय का घेराव करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आरटीओ कार्यालय के सामने ही रोक लिया जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प देखने को मिली. बीजेपी युवा मोर्चा के लोग काफी मशक्कत के बाद आरटीओ कार्यालय के पास पहुंचे और आरटीओ अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विभाग की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने की बात कही.

इसके साथ ही बीजेपी युवा मोर्चा ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा नहीं होता है तो आने वाले समय में बीजेपी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. वहीं, आरटीओ अधिकारी ने बताया कि इनकी जो भी मांगें हैं, वह बेबुनियाद हैं फिर भी इनके दिए गए आवेदनों पर जांच की जाएगी जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचार के मामले में पहले नंबर पर परिवहन विभाग- BJYM
वहीं, सरगुजा बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर ने कहा कि परिवहन विभाग भ्रष्टाचार की सूची में पहले नंबर पर है. उन्होंने कहा कि अम्बिकापुर सहित पूरे सरगुजा संभाग में जिस तरह से परिवहन विभाग ने लूट मचा रखी है, पूरी जनता व व्यवसाय करने वाले, ट्रक चलाने वाले, बस के मालिक, छोटे रेत का परिवहन करने वाले, सभी इससे त्रस्त हो चुके हैं. हमें लगातार शिकायत मिल रही थी कि परिवहन विभाग का उड़नदस्ता कहीं पर भी वाहनों को रोककर वसूली शुरू कर देता है. इनके द्वारा भ्रष्टाचार के साथ गुंडागर्दी भी की जा रही थी.

'हम सरकारी नियम के तहत कर रहे कार्रवाई'
सरगुजा क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सीएल देवांगन ने भाजयूमो के आरोपों पर कहा कि उनके ये आरोप सही नहीं है. उन्होंने कहा कि उनके द्वारा गलत चीजों को लेकर मांग की जा रही है. इसमें ओवरलोडिंग पर संरक्षण देने की मांग की गई है. उन्होंने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ओवरलोडिंग के फाइन दस गुना बढ़ा दिए हैं. अब दो तीन टन भी ओवरलोडिंग होती है तो 40 से 50 हजार फाइन लगता है, पर इनको लग रहा है कि यह हमारे द्वारा किया जा रहा है लेकिन हम सेंट्रल गवर्नमेंट के नियम के तहत कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा इनके द्वारा कहा जा रहा है कि वाहन फिटनेस के लिए 10 हजार का खर्चा लग रहा है, लेकिन इनको 10 हजार का खर्चा कैसे और क्यों लग रहा है इसकी जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: राम वन गमन परिपथ के काम में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget