एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तांडव, यात्रियों को उतारकर दो बसों में लगाई आग

Chhattisgarh News: नक्सलियों ने 22 दिसंबर को भारत बंद का एलान किया हुआ है. इससे पहले उनका तांडव देखने को मिला है. बुधवार के बाद गुरुवार को भी नक्सलियों ने बसों में आग लगा दी.

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में पिछले दो दिनों से लगातार नक्सलियो का उत्पात जारी है. बुधवार को सुकमा नेशनल हाइवे-30 में 3 वाहनो में आगजनी की घटना को अंजाम देने के बाद गुरुवार (21 दिसंबर) की देर शाम भी बीजापुर जिले के आवापल्ली और तिम्मापुरम इलाके में नक्सलियों ने दो यात्री बसों को आग के हवाले कर दिया. आवापल्ली से रायपुर के लिए बस निकली थी. इसी दौरान बीच जंगल में नक्सलियों ने बस को रुकवाया. सभी यात्रियों को नीचे उतारा, फिर बस के डीजल टैंक को फोड़कर आग लगा दी. वारदात की जानकारी मिलते ही जवानों को मौके के लिए निकाला गया. वहीं, तिम्मापुरम इलाके में भी बीजापुर जा रही एक यात्री बस को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया. दोनों ही वारदात को नक्सलियों ने सड़क मार्ग पर अंजाम दिया. घटना आवापल्ली थाना क्षेत्र का है.

बीजापुर एसपी आंजनेय वार्ष्णेय से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम आवापल्ली से रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस राजधानी रायपुर के लिए निकली थी. इसी दौरान बीच रास्ते में दुग्गईगुड़ा के नजदीक नक्सलियों ने बस को रुकवाया. फिर एक-एक कर सभी यात्रियों को बस से नीचे उतारा. बस के डीजल टैंक को फोड़कर बस में आग लगा दी. वहीं, तिम्मापुरम इलाके में भी एक यात्री बस को नक्सलियों में आग के हवाले कर दिया. हालांकि नक्सलियों ने यात्रियों को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को होगा कैबिनेट विस्तार, ये नौ विधायक बनेंगे मंत्री, पढ़ें नाम

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले. इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली तो जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया. सभी यात्रियों को किसी दूसरी व्यवस्था से जिला मुख्यालय या फिर आवापल्ली ले जाने की तैयारी की गई. पुलिस फोर्स इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चला रही है.

बताया जा रहा है कि नक्सलियो ने बसों में आगजनी की वारदात को अंजाम देने के साथ इस सड़क में एक दर्जन से ज्यादा पेड़  गिराकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया. साथ ही लकड़ियों में भी आग लगा दिया. मौके पर बड़ी मात्रा में बैनर पोस्टर भी फेंके हैं. इस बैनर में नक्सलियो ने 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान किया है और इस बंद के पहले ही नक्सलियों ने बस्तर संभाग के अलग अलग जिलों में तांडव मचाना शुरू कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
Chhattisgarh News: कैबिनेट की बैठक में कई फैसले, प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में भी बदलाव
छत्तीसगढ़: प्राइवेट यूनिवर्सिटी की स्थापना से जुड़े नियमों में बदलाव, कैबिनेट बैठक में कई फैसले
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
CM विष्णु देव साय ने तीजन बाई के निधन पर जताया दुख, रायपुर AIIMS पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget