एक्सप्लोरर

बीजापुर में नक्सलियों ने की शिक्षादूत की हत्या, बंद स्कूल खोले जाने पर ले चुके हैं 9 की जान

Bijapur Naxal Attack: बीजापुर में नक्सलियों ने एक शिक्षादूत कल्लू ताती की हत्या कर दी. कल्लू का अपहरण कर उन्हें मार डाला गया. बंद स्कूलों के संचालन के बाद से अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है.

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों ने कायराना हरकत दिखाते हुए एक और शिक्षादूत की जान ले ली. बीजापुर के गंगालूर क्षेत्र के नेन्द्रा में शिक्षादूत कल्लू ताती पदस्त था, जिसे शुक्रवार (29 अगस्त) की शाम को नक्सलियों ने अगवा कर लिया. उसी देर रात कल्लू ताती की हत्या कर दी गई. कल्लू ताती तोड़का का रहने वाला था. 

बंद स्कूलों के पुनः संचालन के बाद अब तक कुल 9 शिक्षादूतों की हत्या हो चुकी है. बीजापुर जिले में 5 और सुकमा जिले में 4 शिक्षादूतों को नक्सलियों ने जान से मार दिया.

फिलहाल, इस हत्या मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में नक्सलियों की ही संलिप्तता की आशंका जताई गई है. घटना के पीछे की मंशा का पता लगाया जा रहा है. लोगों में दहशत का माहौल है.

सुकमा सुकमा जिले में 3 शिक्षादूत की गई है हत्या
1. 17 सितंबर 2024 को गोंदपल्ली के दूधी अर्जुन की हत्या कर दी गई थी.
2. 29 जून 2023 को ताड़मेटला के कवासी सुक्का को नक्सिलयों ने गोली मार दी थी
3. 27 अगस्त 2025 को सिलगेर में लक्ष्मण बारसे को जान से मार दिया गया. 

स्कूल जाने से डर रहे बच्चे
शिक्षादूत कल्लू ताती की हत्या के बाद से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों है. लोगों का कहना है कि बच्चे अब स्कूल जाने से डरने लगे हैं. माता-पिता भी बच्चों को पढ़ने नहीं भेजना चाहते. इससे यह जरूर साबित होता है कि बच्चों का भविष्य खराब करने और विकास में बाधा डालने का नक्सलियों का कायराना मकसद सफल हो रहा है.

हालांकि, यह भी तय है कि ऐसा बहुत दिन तक नहीं चलेगा. केंद्र की मदद से छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का एंटी-नक्सल ऑपरेशन जारी है, जिसके तहत सैकड़ों की संख्या में नक्सलियों को मार गिराया गया है. वहीं, नक्सली जीवन जीने वाले कुछ लोगों ने नक्सलवाद छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने का फैसला लिया और अब वह सामान्य जीवन जी रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget