एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 2 एनकाउंटर में 30 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल नक्सलियों पर कहर बनकर टूट पड़े. बीजापुर और कांकेर में हुए दो अलग-अलग एनकाउंटर में कुल 30 नक्सलियों को ढेर किया गया है.

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया. नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की जबरदस्त मुठभेड़ में कुल 30 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया. बीजापुर पुलिस ने बताया कि बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर गंगालूर पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 26 नक्सली मारे गए हैं. वहीं चार नक्सलियों को कांकेर में मार गिराया गया. हालांकि इसमें एक जवान भी शहीद हो गए. बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने पुष्टि की है.

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान गुरुवार (20 मार्च) सुबह सात बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार गोलीबारी जारी है. बीजापुर के गंगालूर इलाके के एंड्री के जंगलों में ये मुठभेड़ हुई है. एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाबलों का एक संयुक्त दल गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान पर था. अधिकारियों ने बताया कि इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी अब भी जारी है. इस संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है.

गोला बारूद बरामद
दरअसल, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में थाना गंगालूर क्षेत्र के अन्तर्गत नक्सल विरोधी अभियान पर डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम निकली थी, ऑपरेशन  के दौरान गुरुवार सुबह माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग चली ,जिसके बाद इलाके में सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के एक जवान भी शहीद हो गए.

बता दें कि पिछले कुछ समय में नक्सलियों के खिलाफ हुए एनकाउंटर्स में से ये बड़ा एनकाउंटर है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि उनकी सरकार नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.

ये भी पढ़ें

दहेज में नहीं मिले बाइक और AC तो पति ने फोन पर दिया तीन तलाक, थाने पहुंची महिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget