एक्सप्लोरर

Bijapur Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

Bijapur Encounter News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सल रोधी अभियान के दौरान आज सुबह आठ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. इसमें तीन नक्सलियों मार गिराया गया है.

Bijapur Encounter Latest News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. नक्सलियों के भैरमगढ़ एरिया कमेटी और सुरक्षबलों यह मुठभेड़ हो रही है. मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान के साथ 3 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं. दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने की पुष्टि की है. इलाके में अभी भी दोनों ओर से गोलीबारी लगातार जारी है.

देवा उर्फ चेतु की मारे जाने की सूचना है. देवा माओवादी संगठन में करीब चार दशक से काम कर रहा था. बताया जा रहा है कि हाल ही में देवा को संगठन में बड़े पद की जिम्मेदारी मिली थी. फिलहाल देवा की मारे जाने की अधिकारी पुष्टि नहीं हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल रोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आज सुबह आठ बजे से नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से तीन नक्सलियों के शव और भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया है. अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मुठभेड़ और खोज अभियान जारी है.

छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 11 लाख रुपये के इनामी छह नक्सलियों समेत कुल 22 नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें से अयातु पुनेम, पांडु कुंजम, कोसी तमो, सोना कुंजम और लिंगेश पदम पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था, जबकि तिबरूराम माडवी को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये इनाम घोषित किया गया था.

उन्होंने बताया, ‘‘पुनेम प्रतिबंधित माओवादी संगठन के आंध्र-ओडिशा-सीमा (एओबी) मंडल के तहत प्लाटून नंबर 1 के सदस्य के रूप में सक्रिय था. पांडु और तामो क्रमशः प्लाटून नंबर-9 और प्लाटून नंबर- 10 के पार्टी सदस्य थे. सोना नक्सल संगठन की तेलंगाना राज्य समिति के तहत प्लाटून पार्टी का सदस्य था.’’

इस साल मारे गए अब तक 82 नक्सली

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘माडवी, जनताना सरकार का प्रमुख था जबकि लखमा कदती, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (केएएमएस) का अध्यक्ष था. अन्य निचले स्तर के सदस्य थे.’’ अधिकारी ने बताया कि इस साल अब तक बीजापुर में 107 माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं, 82 नक्सलियों को मार गिराया गया है और 143 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget