एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार की सियासी हलचल के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान, सीएम नीतीश कुमार को लेकर क्या कहा?

Sachin Pilot On CM Nitish Kumar: कड़ाके की ठंड के बीच बिहार में सियासी तापमान गर्म है. सीएम नीतीश कुमार के दांव पेंच पर कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Sachin Pilot on Bihar Political Scenario: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बिहार में सियासी घमासान मचा है. इस घमासान से इंडिया गठबंधन को बहुत बड़ा झटका लगने के आसार हैं. बिहार की सियासी गलियों में हलचल है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलने के मूड में हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकते हैं. वहीं पूरे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है. 

राजस्थान की टोंक विधानसभा से विधायक और छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिन पायलट ने यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब उनसे पूछा गया कि नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदलेंगे और बीजेपी के साथ जा रहे हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ''इसके बारे में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है, जब तक कुछ स्पष्ट सामने नहीं आता है तब तक टिप्पणी करना सही नहीं है.''

सपा नेता ने किए सीएम नीतीश पर सवाल

बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस रवैये पर कई राजनीतिक पार्टियों के नेता सवाल भी खड़े कर रहे हैं. हाल ही में सपा नेता राजीव राय और आईपी सिंह ने नीतीश कुमार के पुराने बयान को शेयर किया है. बायन शेयर कर सपा नेता राजीव और आईपी सिंह नीतीश को इंडिया गठबंधन के साथ रहने की उम्मीद जताई है. इस वीडियो में सीएम नीतीश कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि मर जाना कबूल है हमको, लेकिन उनके (बीजेपी) के साथ जाना कभी कबूल नहीं है. इस वीडियो को शेयर करते हुए राजीव राय ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है और लिखा है कि बीजेपी के खिलाफ आपने प्रतिज्ञा किया था उसको हम सब मिलकर पूरा करेंगे, 'इंडिया' गठबंधन के जनक हैं आप, अगर फिर पलटी मारेंगे तो जनता क्या सोचेगी.

माननीय @NitishKumar जी हम सब चाहते हैं कि आपकी लम्बी उम्र हो,आप देश के बड़े नेता है,

आप से हम सबको उम्मीद है कि भाजपा के खिलाफ आपने प्रतिज्ञा किया था उसको हम सब मिलकर पूरा करेंगे,

INDIA गठबंधन के जनक है आप , अगर फिर पलटी मारेंगे तो जनता क्या सोचेगी ?😞@Jduonline pic.twitter.com/j76gz4qraZ

— Rajeev Rai (@RajeevRai) January 27, 2024

">

तो वहीं सपा नेता आईपी सिंह ने भी नीतीश कुमार पर सवाल उठाए. उन्होंने भी सीएम नीतीश के इसी वीडियो को शेयर कर लिखा, ''बीजेपी से आहत होकर जब राजद के साथ सरकार बनायी उस वक्त नीतीश कुमार ने कहा मैं बीजेपी के साथ कभी नहीं जाऊंगा. यह लक्ष्मण रेखा है, जिसे नीतीश कुमार कभी पार नहीं करेंगे. आशा है अपनी प्रतिज्ञा का पालन वे जीवन भर करेंगे.''

सपा प्रमुख अखिलेश ने क्या बोला? 

दरअसल बिहार का राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है . सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार पर अस्थिरता की खबरों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. राजनीतिक एक्सपर्ट ऐसा कह रहे  हैं कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल सकते हैं. वह एक बार फिर से बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव का साथ छोड़ सकते हैं. कड़ाके की ठंड में नीतीश कुमार के दांव पेंच से बिहार की सियासी तापमान गर्मा गई है. बिहार में सियासी उठापटक का असर इंडिया गठबंधन पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

नीतीश के इस रवैये पर सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का कहना है कि नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन में ही रहेंगे. उन्होंने नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में जाने की खबर को नकार दिया है और साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में मजबूती से जिताने का काम करेंगे. अब कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है. उन्होंने बिहार की सियासी गलियारों में मची खलबली को लेकर कहा कि अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं, इसलिए कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा बढ़ते ही BJP और कांग्रेस में मची हलचल, क्या है इसके सियासी संकेत?

मो. मंजूर चिश्ती बिहार यूनिवर्सिटी के एलएस कॉलेज से बीएमसी और यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से एमजेएमसी किए हैं. मंजूर चिश्ती एबीपी न्यूज़ में बतौर फ्रीलांसर काम कर रहे हैं. पत्रकारिता जगत में करीब एक साल का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget