एक्सप्लोरर

Bastar News: बस्तर में रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

Bastar News: बस्तर में रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से संभाग के सबसे बड़े अस्पताल और महारानी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है.

Bastar health workers strike: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से संभाग के सबसे बड़े अस्पताल और महारानी अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है. पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे इन दोनों सरकारी अस्पताल में 400 से अधिक रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारी हैं. इनके हड़ताल पर चले जाने से मरीजों को सही समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है. इसके साथ ही किसी तरह की जांच भी अस्पतालों में नहीं हो पा रही है. दरअसल स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दिया है. यह हड़ताल सरकार के खिलाफ कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है.

400 कर्मचारी हड़ताल पर 

बस्तर के रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक अजय सिंह परिहार का कहना है कि भूपेश सरकार ने 17 फीसदी डीए 28 महीनों से रोक कर रखी है. इसी वजह से सभी कर्मचारी काम बंद कर आंदोलन कर रहे हैं. पिछली बार भी चरणबद्ध तरीके से कर्मचारियों के द्वारा आंदोलन किया गया था लेकिन सरकार ने कोई भी पहल उनके लिए नहीं की और न ही सरकार की ओर से कोई जवाब आया. कर्मचारियों का कहना है कि अन्य राज्यों की सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों की जायज मांग पूरी कर रही है लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ही यहां के कर्मचारियों के साथ बेईमानी कर रही है.

उनका कहना है कि आपातकालीन स्थिति को देखते हुए शहर के एकमात्र महारानी अस्पताल में कुछ कर्मचारियों को छोड़ दिया गया है. साथ ही DMFT फंड के कर्मचारियों के द्वारा अस्पतालों में सेवा दी जा रही है जो पर्याप्त साबित नहीं हो पा रही है. बस्तर संभाग के जिलों के अन्य सरकारी अस्पतालों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है. कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. रेगुलर कर्मचारियों और पदाधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाने की चेतावनी दी है.

Chhattisgarh: नक्सल प्रभावित खैरागढ़ विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 11 बजे तक हुई 21% वोटिंग


Bastar News: बस्तर में रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज

हड़ताल से बढ़ी परेशानी 

इधर इतनी बड़ी संख्या में रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से दोनों अस्पतालों में मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. संजय प्रसाद का कहना है कि DMFT फंड के जरिए भर्ती हुए स्वास्थ्य कर्मियों से सेवा ली जा रही है और उनके द्वारा सभी मरीजों को इलाज का लाभ मिले इसके लिए कोशिश की जा रही है. डॉक्टर ने कहा कि हालांकि रेगुलर स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से परेशानी तो जरूर बढ़ी है लेकिन व्यवस्था दुरुस्त करने की पूरी कोशिश की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर बजेगा छत्तीसगढ़ का डंका, झोली में 12 पुरस्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: सरकार और विपक्ष आमने-सामने, खाद-बीज और वेदांता हादसे पर हंगामा
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, पंडवानी कलाकार तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
भिलाई में एकतरफा प्यार में कॉलेज छात्रा की हत्या, सनकी युवक ने गला दबाया फिर चाकू से किए 10 वार
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट
कवर्धा: सड़क धंसने पर बड़ा एक्शन, उप मुख्यमंत्री ने दो इंजीनियर किए सस्पेंड, ठेकेदार भी ब्लैकलिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs
MG Hector Hawk PHEV vs Toyota Innova Hycross hybrid | #mghector #toyotainnova #autolive
Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Explained: ब्रिटेन की व्हिस्की से पाउडर-क्रीम तक! क्या सस्ता हुआ और किसकी बढ़ेगी डिमांड, भारत-UK FTA से आपको क्या फायदा?
ब्रिटेन की व्हिस्की से लेकर पाउडर-क्रीम तक! भारत-UK FTA से क्या सस्ता हुआ और आपको क्या फायदा?
Embed widget