एक्सप्लोरर

Bastar Dengue News: बस्तर में जानलेवा हुआ डेंगू, मरीजों की संख्या 350 के पार, चार लोगों की मौत

Bastar News: बस्तर में पिछले एक हफ्ते में 100 से ज्यादा डेंगू के केस सामने आए हैं. पिछले 15 दिनों में डेंगू से चार लोगों की मौत हो गई है. जिले में मलेरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं.

Bastar Dengue News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में डेंगू जानलेवा साबित हो रहा है. पिछले 15 दिनों में डेंगू से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें दो मासूम बच्चों के साथ दो वयस्क भी शामिल है. वहीं जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 350 के पार पहुंच चुका है. साथ ही मलेरिया के मरीज भी जिले में मिल रहे हैं. इधर बेकाबू डेंगू से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं. जिले में पिछले एक हफ्ते में 100 से ज्यादा डेंगू के केस सामने आए हैं.

शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या

दरअसल दो सप्ताह पहले ही दो मासूम बच्चों की डेंगू से मौत होने के बाद जगदलपुर शहर के जवाहर नगर वार्ड में रहने वाले दीपक शर्मा औऱ आसना के साथ रहने वाले गुणाकेश जोशी की भी मौत हो गई. इधर शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों में भी डेंगू के मामले बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देख जिला प्रशासन के अधिकारी भी लगातार मानिटरिंग कर रहे हैं. साथ ही इलाकों में दवा का छिड़काव करने की बात कह रहे हैं लेकिन यह सारी कोशिशें नाकाम ही साबित हो रही है. वहीं अस्पताल में भी सही समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाने की वजह से लोगों की इस बीमारी से जान जा रही है.

यह भी पढ़ें- Surguja News: कोविड आइसोलेशन का फायदा उठाकर बाल सुधार गृह से भागे 3 नाबालिग, पुलिस ने पकड़ा

स्वास्थ विभाग अलर्ट

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी का कहना है कि डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ विभाग पूरी तरह से अलर्ट है. तेजी से पैर पसार रहे  डेंगू पर नियंत्रण के लिए अस्पतालों के साथ-साथ सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में भी व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया है. वहीं मरीजों के परिजनों का कहना है कि जो व्यवस्था अस्पताल में होनी चाहिए वह व्यवस्था नहीं मिल पा रही है और उचित समय पर इलाज भी नहीं मिल पा रहा है. जिसके चलते डेंगू से मौत हो रही है.

जागरूकता अभियान

हालांकि, डेंगू से बचाव और जागरूकता के लिए स्वास्थ्य विभाग जागरूकता अभियान चला रही है. वहीं प्रभावित क्षेत्रों में दवा का छिड़काव नहीं हो पाने की वजह से लगातार लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं और जांच के दौरान डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव निकल रहे हैं. इधर जिले में जिस तरह से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में लोगों को चिंता सताने लगी है. वहीं इससे बचाव और रोकथाम के लिए भी स्वास्थ्य  विभाग के प्रयास नाकाम साबित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Bastar News: 613 साल पुरानी परंपरा निभाकर गोंचा महापर्व का समापन, तुपकी से दी गई भगवान जगन्नाथ को सलामी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget