एक्सप्लोरर

जगदलपुर में अमृत मिशन का काम 5 साल से अधूरा, कई वार्ड में पेयजल को लेकर बढ़ी समस्या

Bastar News: बस्तर में पेयजल संकट गहराया है. जगदलपुर के 12 वार्ड ड्राई जोन हो गए हैं. नगर निगम ने नए बोर करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन भीषण गर्मी में कई जगह पेयजल नहीं मिल पा रहा है.

Jagdalpur Water Crisis: नौतपा के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी भीषण गर्मी पड़ रही है, जिस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ साथ  जगदलपुर में भी पेयजल का संकट एक बार फिर मंडराने लगा है, हर साल गर्मी के दौरान शहर के  तकरीबन 12 वार्ड ड्राई जोन में तब्दील हो जाते है, इन वार्डों में पेयजल की आपूर्ति नगर निगम के लिए बड़ी चुनौति साबित होती है, इसलिए निगम ने शहर के ड्राई जोन वाले वार्डों में 13 नए बोर करने का लक्ष्य रखा था.

बोर खनन की शुरुआत भी निगम के द्वारा की गई थी, लेकिन इन दिनों तपती धूप के दौरान कई वार्डवासी पेयजल के लिए तरस रहे है, शहरवासियों को 24 घंटे मिलने वाला पेयजल का इंतज़ार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, आलम यह है कि कई वार्डों में नगर निगम के द्वारा टैंकर से पानी भेजकर काम चलाना पड़ रहा है, लेकिन वार्ड वासियों का कहना है कि पानी की पूर्ति नही हो पाती है.

शहर के इन वार्डो में पानी की सबसे ज्यादा समस्या 
दरअसल  शहर के 48 वार्डो में 24 घंटे पेयजल की सुविधा देने 7 साल पहले 150 करोड़ की लागत से शुरू हुई अमृत मिशन योजना का काम अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है, तय समय के मुताबिक अमृत मिशन का काम सितंबर 2019 मे पूरा होना था, लेकिन अब तक यह काम 5 सालो में  80 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है, जिम्मेदार अधिकारियों का दावा है कि जगदलपुर  शहर में आखरी चरण का काम बचा हुआ है, इसलिए घर घर पेयजल की यह योजना अब तक पूरी नहीं हो पाई.

कई दिनों तक नहीं पहुंच पाता है टैंकर
सबसे बुरा हाल शहर के जवाहर नगर वार्ड का है  जहां  पेयजल की  समस्या से वार्ड वासी लंबे समय से  जूझ रहे हैं, हालांकि यहां बोर जरूर किया गया है लेकिन बोर में जो मोटर का प्रयोग किया गया है. वह 2 एचपी का मोटर है यहीं वजह है की बोर से पानी नहीं निकल पा रहा है, टैंकर के भरोसे वार्ड वासी रहते हैं, कई दिनों तक वार्ड में टैंकर भी नहीं पहुंच पाता है, ड्राई जोन वाले कई वार्ड में जल स्तर नीचे चले जाने से बोर कामयाब नहीं हो रहा.

खासतौर पर कंगोली, जवाहर नगर वार्ड, बलीराम कश्यप वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड , अंबेडकर वार्ड, संतोषी वार्ड, बालाजी वार्ड , महारानी वार्ड, दंतेश्वरी वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड में  पेयजल के लिए ज्यादा दिक्कत वार्डवासियों  को हो रही है.

अधिकारियों का दावा जल्द होगा अमृत मिशन का काम पूरा
नगर निगम के कमिश्नर हरेश मंडावी  का कहना है कि अमृत मिशन योजना का काम समाप्त करने के लिए पूरी तरह से कोशिश की जा रही है, शहर के सभी 48 वार्डों में पानी की पूर्ति हो सके इसके लिए ठेकेदार को समय सीमा भी निर्धारित कर दिया गया है, 80 प्रतिशत का काम पूरा हो चुका है, वही 20% काम जल्द से जल्द पूरा हो इसके लिए कोशिश की जा रही है, वही भीषण गर्मी को देखते हुए जिन वार्डों में पेयजल की समस्या है उद्घाटन में टैंकर की व्यवस्था की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मंत्रियों की लगी क्लास! चिंतन शिविर में छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए सीखे मैनेजमेंट के गुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल ने किया सरेंडर, शराब-कोयला लेवी और कस्टम मिलिंग घोटाले में 3 साल से थे फरार
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
Chhatisgarh News: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
छत्तीसगढ: कैबिनेट में 'ईज ऑफ डूइंग' बिजनेस को मंजूरी, छत्तीसगढ़ बनेगा देश का पहला राज्य
Mahtari Vandana Yojana Fraud: खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम
खैरागढ़ में 'महतारी वंदन योजना' में बड़ा फर्जीवाड़ा, महिला बन युवक ने एक साल तक हड़पी रकम

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget