एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: बलौदाबाजार जिले में आम तोड़ने को लेकर विवाद, चार बच्चों ने मिलकर की दो बच्चों की हत्या

Baloda Bazar News: आम तोड़ने के विवाद में बलौदा बाजार में दो बच्चों की हत्या हो गई है. इस मामले में पुलिस ने 4 बच्चों को हिरासत में ले लिया है.

Baloda Bazar 2 Children Killed By 4 Children: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार (Baloda Bazar) जिले में दो बालकों की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में लिया है. बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जिले में कसडोल थानाक्षेत्र के चकरवाय गांव में सात और आठ वर्ष के दो बालकों शौर्य और लवेन्द्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में लिया है, जिनकी उम्र 11 से 14 वर्ष है. पुलिस के अनुसार आरोपी बालकों ने आम तोड़ने को लेकर हुए विवाद के कारण दोनों बालकों की हत्या की है.

22 मार्च को गांव से कुछ दूरी पर मिला था शव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 20 मार्च को चकरवाय गांव के उमेंद्र चेलक और जनक राम चेलने ने पुलिस में सूचना दी थी कि उनके बच्चे सुबह से कहीं चले गए हैं. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज बालकों की खोजबीन शुरू की तब 22 मार्च को दोनों बालकों के शव गांव से कुछ दूरी पर एक खेत से बरामद किये गये. पुलिस को आशंका थी ​कि बालकों की हत्या की गई है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान इन दोनों बालकों के साथ अन्य बालकों को देखे जाने की जानकारी मिली. पुलिस को यह भी पता चला कि इनमें से दो आरोपी बालकों का पूर्व में आम तोड़ने को लेकर शौर्य और लवेंद्र के साथ झगड़ा हुआ था. पुलिस ने जब आरोपी बालकों से पूछताछ की तब मामले का खुलासा हुआ.

Chhattisgarh News: गैस सिलेंडर से प्रैक्टिस कर पाया नेशनल पुशपुल चैपिंयनशिप में गोल्ड मेडल, अब इंटरनेशनल खेलने जाएंगे पुर्तगाल

नदी से नहाकर वापस आने के दौरान बच्चों ने घेरकर की हत्या

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को दोनों बच्चे (शौर्य और लवेंद्र) गांव के करीब नदी में नहा कर वापस घर आ जा रहे थे तब उनका सामना आरोपी बच्चों से हो गया. पुलिस के मुताबिक आरोपी बालकों ने पूर्व में हुए वाद विवाद को लेकर दोनों बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी और जब दोनों बच्चे खेत की तरफ भागने लगे तब आरोपी बालकों ने पीछाकर उन्हें पकड़ लिया. पुलिस के अनुसार बाद में आरोपियों ने दोनों को लाठी पीटना शुरू कर दिया और घटनास्थल पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने चारों आरोपी बालकों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने लाठी भी बरामद कर लिया है.

Chhattisgarh News: नक्सलियों ने भरे बाजार से सरेंडर नक्सली का किया अपरहण, घटना के बाद से कोई सुराग नहीं, पुलिस कर रही तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
छत्तीसगढ़: 4 गुना बढ़े बिजली बिल, स्मार्ट मीटर ने किया परेशान
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
जेल में बंद प्रेमी से शादी, 7 महीने बाद जगदलपुर जेल में अनोखी बारात; जानें पूरा मामला
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget