एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: नक्सलियों ने भरे बाजार से सरेंडर नक्सली का किया अपरहण, घटना के बाद से कोई सुराग नहीं, पुलिस कर रही तलाश

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक़्सलियों ने एक सरेंडर नक्सली का अपहरण कर लिया है. बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी गंगालूर गांव में लगने वाले साप्ताहिक बाजार गया हुआ था.

Bijapur District: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बीजापुर जिले में नक़्सलियों (Naxalites) ने एक सरेंडर नक्सली का अपहरण (Kidnapped) कर लिया है. बताया जा रहा है कि सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी गंगालूर गांव (Gangalur Village) में लगने वाले साप्ताहिक बाजार (weekly shop) गया हुआ था. यहां पर पहले से ही मौजूद नक्सलियों ने सरेंडर नक्सली चन्नूराम का अपहरण कर लिया, वहीं अपरहण के बाद अब तक सरेंडर नक्सली का कोई सुराग नहीं मिला है. सरेंडर नक्सली  चन्नूराम ने तीन महीने पहले ही बीजापुर पुलिस (Bijapur Police) के सामने आत्मसमर्पण (surrender) किया था. जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ शांति नगर में रह रहा था.

Chhattisgarh News: पैसे डबल का झांसा देने वाले 14 डायरेक्टर गिरफ्तार, जल्द शुरू होगी निवेशकों के डूबे रकम की वापसी

हथियार के साथ तीन महीने पहले किया था सरेंडर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सरेंडर करने के बाद से चन्नूराम माड़वी अपनी पत्नी पंडे माड़वी और 4 बच्चों के साथ शांतिनगर में रहता था. घटना के दिन वह गंगालूर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गया था जहां से गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने उसका अपहरण कर लिया. जब देर शाम तक सरेंडर नक्सली घर नहीं लौटा तो परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद से सरेंडर नक्सली का पता लगाया जा रहा है. फिलहाल उसका अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है. बीजापुर एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि चन्नूराम माड़वी जब संगठन में था तो उस समय वह भैरमगढ़ एरिया कमेटी में जनमिलिशया सदस्य के रूप में सक्रिय रहकर काम कर रहा था. नक्सली संगठन में रहने के दौरान वह भरमार बंदूक भी रखता था वहीं सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उसने 3 महीने पहले ही सरेंडर किया था.

पहले भी मारने की हुई थी कोशिश
सरेंडर नक्सली चन्नूराम माड़वी जिले के नक्सल प्रभावित जप्पेमरका गांव का रहने वाला है. सरेंडर करने के बाद परिवार के साथ इसी गांव में रह रहा था.  बताया जा रहा है कि जप्पेमरका में नक्सलियों ने इसे पुलिस मुखबिरी के शक में मारने की कोशिश भी की थी. दो सप्ताह पहले ही चन्नूराम अपना गांव छोड़कर गंगालूर के शांतिनगर में आकर रहने लगा था. फिलहाल पुलिस अपरहण सरेंडर नक्सली को लेकर तलाशी अभियान चला रही है.

यह भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: 80 पैसे के लालच में महिला डॉक्टर ने गंवाए 1 लाख रुपये, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
Embed widget