एक्सप्लोरर

Balod News: बालोद में 20 साल से बन रहा निर्माणाधीन बांध टूटा, गांवों में घुसा पानी, किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद

बालोद जिले में बीस साल से बन रहे निर्माणाधीन आमबाहरा बांध टूट जाने से कई एकड़ के खेत में लगी फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बीस साल से बन रहे निर्माणाधीन आमबाहरा बांध टूट जाने से कई एकड़ के खेत में लगी फसल पूरी तरह से पानी में डूब गई है. इसके कारण किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. इतना ही नहीं इस बांध का पानी चार से पांच गांवों तक पहुंच गया है. इससे ग्रामीणों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कई रास्तों में पानी भर जाने की वजह से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे हैं. निर्माणाधीन बांध के टूट जाने से बांध की मजबूती और सरकारी तंत्र की पोल खुल गई है.

20 साल से बन रहा बांध अब तक नहीं बन पाया
दल्ली राजहरा क्षेत्र के आमडुला गांव के ग्रामीणों का कहना है कि आमबाहरा बांध का निर्माण साल 1989 में राहत कार्य के तहत की गई थी. फिर 2002 में एक करोड़ 23 लाख रुपयों का इस बांध के निर्माण के लिए स्वीकृत की गई. इससे निर्माण कार्य शुरू हुआ. वहीं बीते दिनों हुई तेज बारिश से बांध का पानी छलक रहा था. फिर अचानक बांध का एक हिस्सा टूट गया और आसपास के खेतों और गांवों में बांध का पानी पहुंच गया. इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

किसानों की फसल हुई बर्बाद
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग बारिश की शुरुआत से ही एक बांध का पानी सीपेज हो रहा था. इसके लिए लोगों ने विभाग को पत्र भी लिखे, लेकिन जल संसाधन विभाग ने इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाया जिससे बांध टूट गया. बांध टूटने की वजह से खेतों में पानी भरने लगा. 4 से 5 गांवों तक पानी घुस गया है. पानी से भरे बन्द रास्तों पर लोग जान जोखिम में डालकर आ जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार 20 साल से बन रहे बांध का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है. ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई.

जान जोखिम में डालकर लोग कर रहे हैं सड़क पार
ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की लापरवाही की वजह से आज तक बांध पूरी तरह से बन नही पाया है. इससे किसानों को हर साल कुछ ना कुछ नुकसान झेलना पड़ता है. बांध टूटने से आमाडुला गांव में सड़क के ऊपर तीन फीट पानी आ गया है. कांकेर के चारमा से बालोद को जोड़ने वाली दल्ली-चारमा मार्ग में तीन फिट पानी भरा हुआ है. इससे जान जोखिम में डालकर लोग यात्रा कर रहे हैं. शासन-प्रशासन इस बांध के काम को जल्द पूरा कराए, ताकि समस्याओं से निजात मिल सके.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: बस्तर में बढ़ रहा मगरमच्छ का आतंक, बाल-बाल बची महिला की जान, रेस्क्यू में कर्मचारियों के छूटे पसीने

Chhattisgarh News: बलरामपुर के जंगल में बाघ ने 6 मवेशियों का किया शिकार, 4 मवेशी घायल; ग्रामीणों में फैली दहशत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश
छत्तीसगढ़: 570 करोड़ के कोल लेवी केस में EOW पेश करेगी फाइनल चार्जशीट, 9 आरोपी होंगे पेश

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget