एक्सप्लोरर

Dussehra 2023: अम्बिकापुर में खुद ब-खुद जल गया दशानन, रावण दहन देखने के लिए पहुंचे लोग हुए मायूस

Ambikapur: अम्बिकापुर के पीजी कालेज ग्राउंड में नागरिक सेवा समिति, सरगुजा सेवा समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पिछले तीस दशक से भी अधिक समय से सार्वजनिक रावण दहन का आयोजन किया जाता है.

Dussehra In Ambikapur: सरगुजा (Surguja) संभाग मुख्यालय में सार्वजनिक रावण दहन का आयोजन जमकर आतिशबाजी के बाद फीका पड़ गया. सरगुजा संभाग के कई जिले के लोग अम्बिकापुर (Ambikapur) में दशहरा मनाने आते हैं, लेकिन इस बार दशहरे ( Dussehra) का रंग बेरंग हो गया. रावण दहन के आयोजन में उपस्थित हजारों लोगों के बीच रावण पुतला खुद जल गया, जबकि पुतला को जलाने के लिए महीन भर से तैयारी चल रही थी. 

मंगलवार को  दशहरे के दिन जब रावण दहन के लिए विशाल शोभा यात्रा के माध्यम से भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, और हनुमान पहुंचे तो रावण उनके हाथ से ना जलकर खुद जल गया. अम्बिकापुर के पीजी कालेज ग्राउंड में नागरिक सेवा समिति, सरगुजा सेवा समिति और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पिछले तीस दशक से भी अधिक समय से सार्वजनिक रावण दहन का आयोजन किया जाता है.

खुद जला रावण
हर साल रावण दहन को लेकर पीजी कालेज में बाहर से आए कलाकारों क द्वारा रावण पुतला तैयार किया जाता है. इस बार भी कलाकारों ने 101 फुट का रावण तैयार किया था. मंगलवार को रावण दहन के लिए आतिशबाजी चल रही ही थी कि रावण खुद जल गया. दरअसल, रावण दहन के पहले आतिशबाजी की परंपरा है. इसी आतिशबाजी के दौरान एक चिंगारी रावण के नाभि में लगे उस स्थान पर पहुंच गई, जहां रावण को जलाने के लिए बंम बारूद लगाया जाता है. 

शोभा यात्रा निकली
फिर क्या था रावण के पुतले में आग लग गई और वो खुद ब- खुद जल गया. रावण दहन के लिए हमेशा की तरह कुछ चुनिंदा बच्चों को भगवान राम लक्ष्मण सीता और हनुमान बनाया गया था. उनको शहर के राम मंदिर से शोभायात्रा के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गों से पीजी कालेज ग्राउंड तक लाया गया. जहां राम के प्रतीक बच्चे के हाथ रावण का दहन किया जाना था. शोभा यात्रा पीजी कालेज ग्राउंड पहुंची.

दूर दूर से आते हैं लोग
उसके बाद जैसे ही यहां आतिशबाजी हुई, लोगों का उत्साह मायूसी में बदल गया. क्योंकि रावण राम प्रतीत बच्चे के हाथ से ना जल कर आतिशबाजी का शिकार हो गया. अम्बिकापुर संभाग मुख्यालय है. यहां का पैसेस दशहरा भी प्रसिद्ध है. इसलिए सरगुजा संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर समेत आस पड़ोस के जिले के लोग भी पैलेस दशहरा देखने आते हैं.

लोग यहां दिन में पैलेस दशहरा के बाद शाम को पीजी कालेज में होने वाले सार्वजनिक दशहरा महोत्सव में शामिल होकर रावण पुतला दहन का लुफ्त भी लेते हैं, लेकिन मंगलवार की घटना के बाद लोगों का उत्साह पूरी तरह मायूसी में बदल गया. हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी एक बार रावण आतिशबाजी का शिकार हो गया था.

Chhattisgarh Election 2023: रायगढ़ में पार्टियों ने महिला प्रत्याशियों पर नहीं जताया भरोसा, 2008 के बाद कांग्रेस का ओबीसी पर फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget