एक्सप्लोरर

Ambikapur News: नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने साधा बघेल सरकार पर निशाना, कहा- 'शांति का टापू बन रहा अपराध का गढ़'

Raipur News: छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं. इसके साथ ही उन्होंने सीएम भूपेश बघेल और गृह मंत्री पर भी निशाना साधा.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ बढ़ा है. आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं किसी से छिपी नहीं है. पुलिस भी इस बात को मानती है कि इन दिनों शहर में बदमाशों का आतंक बढ़ा है. शायद यही वजह है कि बीती रात रायपुर शहर के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल, शहर के एसपी तारकेश्वर पटेल, एएसपी और डीएसपी रैंक के अफसरों के साथ अलग अलग थानों का स्टाफ बदमाशों के इलाके में घुसा. पुलिस टीम ने गुढ़ियारी, मौदहापारा, रामकुंड जैसे इलाकों में अड्डेबाजी करने वाले बदमाशों के ठिकानों पर दबिश दी. अफसरों ने संदिग्ध युवकों की तलाशी ली तो किसी के पास गुप्ती मिला, तो किसी के पास पंच. बदमाश सरेआम यह हथियार लेकर घूम रहे थे. इस मामले को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सरकार पर जमकर निशाना साधा.

सीएम दे रहे हैं नहीं संस्कृति को जन्म
सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. यही वजह है कि प्रदेश की राजधानी रायपुर में 6 दिनों 3 लोगों की चाकू घोप कर हत्या कर दी गई है. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संस्कृति की बात करते है लेकिन उनके द्वारा एक नए संस्कृति को जन्म दिया जा रहा है कि चाकू से घोंपना और उसे मारना उसके बाद वीडियो वायरल करना. 

Bastar Nal Jal Yojana: बस्तर में समय पर भुगतान नहीं होने से अटका नल जल योजना का काम, प्रशासन ने ठेकेदारों पर की ये कार्रवाई

गृह मंत्री पर साधा निशाना
राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि जब राजधानी में इस तरह की घटना घटेगी तो बाकी प्रदेश की क्या स्थिति बनेगी. वास्तविक में पूरे प्रदेश के लिए चिंताजनक विषय है और इस विषय को लेकर हमारे गृहमंत्री है कि नहीं इतना भी पता नहीं लगता. नाक के नीचे यदि घटना हो तो बाकी लोग कहां सुरक्षित रहेंगे. शांति का टापू छत्तीसगढ़ अपराध गढ़ के रूप में लगातार बदलते जा रहा है. अवैध नशे का कारोबार, युवाओं का भविष्य संकट में है. इसके साथ में जिस प्रकार से नए संस्कृति को कांग्रेस सरकार ने जन्म दिया है. आज कोई लोग सुरक्षित नहीं है. आम लोगों का भी घर से निकलना दूभर हो गया है. प्रदेश में कांग्रेस के आने के बाद जो गुंडागर्दी करने वाले, चोरी करने वाले, अपराध करने वालों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पुलिस को इस काम में लगाया गया कि जो कांग्रेस के खिलाफ बोले उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करो. पुलिस का यहां राजनीतिकरण किया जाएगा तो यही स्थिति प्रदेश की बनेगी.

सोनिया और राहुल को लेकर कही यह बात
इधर नेशनल हेराल्ड मामले में आज कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को ईडी ने बुलाया है. इस मामले पर भी छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जितनी भी संवैधानिक संस्था है. जिनको जो अधिकार है वे अपना काम करेंगे. अगर सही है तो गलत क्या, सांच को आंच क्या. ना प्रदर्शन करने की आवश्यकता ना घबराने की आवश्यकता है. कानून की नजर में सभी व्यक्ति एक है. इसलिए कानून की नजर में भेदभाव नहीं. ये जबरजस्ती प्रोपोगंडा करने में लगे हुए हैं और ये प्रोपोगंडा करने में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

Bastar News: मछली पकड़ने को लेकर सरपंच ने महिला जनपद सदस्य को सरेआम पीटा, विधायक से हुई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget