एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कोरोना से संक्रमित, राज्य के कई शहरों में लॉकडाउन का ऐलान

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने 21 सितंबर से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि जांच के बाद उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण नजर आने पर टेस्ट कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट से संक्रमण सामने आया है. मेरा निवेदन है कि पिछले दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं वह आइसोलेशन में रहें और अपना कोविड-19 टेस्ट जरूर कराएं."

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 2,617 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 84,234 हो गई है. राज्य में शनिवार को 1176 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई. वहीं संक्रमित 19 लोगों की मौत हुई है. छत्तीसगढ़ में अब तक 9,18,455 नमूनों की जांच की गई है.

छत्तीसगढ़ के कई शहरों में लॉकडाउन छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने 21 सितंबर से 28 सितंबर तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिलाधिकारी एस भारती दासन ने एक आदेश जारी कर रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. यह आदेश 21 सितंबर से रात नौ बजे से 28 तारीख की मध्यरात्रि तक के लिए जारी किया गया है.

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. रायपुर शहर में 26 हजार से अधिक मामले हैं. वहीं प्रतिदिन नौ सौ से हजार मामले सामने आ रहे हैं.

अधिकारियों ने बतााया कि कोरोना वायरस को फैसले से रोकने के लिए लगातार प्रयासों के बावजूद संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसी दशा में कोरोना वायरस की रोकथाम और इसकी सीरीज को तोड़ने के लिए संपूर्ण रायपुर जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाना आवश्यक हो गया है.

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने अब शेयर की बॉलीवुड के आठ आतंकियों की लिस्ट, बोली- इंडस्ट्री को इनसे बचाओ

Parliament Session: किसानों से जुड़े तीनों बिल आज राज्यसभा में होंगे पेश, भारी हंगामे के आसार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
सोनीपत में कार- बाइक की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget